ताज़ा ख़बर स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुसा युवक, अधिकारियों के फूले हाथ -पैर   |  भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव   |  होनहार बेटियों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप   |  सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) के प्रदेशाध्यक्ष बने श्री गोविंद गुर्जर, नवीन कार्यकारिणी का गठन   |  ग्वालियर प्रेस क्लब पर डॉ.माहेश्वरी का होगा सम्मान   |  प्रेस क्लब में होगा वरिष्ठ पत्रकार डॉ राम विद्रोही की पुस्तक का विमोचन   |  श्री जय प्रकाश राजोरिया बने भाजपा के नए जिलाध्यक्ष   |  अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गरिमामय कार्यक्रम संपन्न   |  एनसीसी कैडेट्स को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक - पंकज अग्रवाल   |  एचआईव्ही एड्स के लिए माधव कॉलेज में संपन्न हुआ जागरूकता कार्यक्रम   |  

होनहार बेटियों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप

* प्रदेश की होनहार बेटियों को मिलेंगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप,

* स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, स्कूल को 1 लाख रुपए, और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार मिलेंगी,

* मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गोयल ग्रुप के चेयरमेन सुरेश गोयल देंगे

 

भोपाल। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। समय-समय पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर अपने विधाओं में बेहतरीन कार्य कर रहे लोगों को सम्मानित करता रहा है। इन कार्यक्रमों में एक स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम भी शामिल है। जिसके जरिए प्रदेश के होनहार बेटे-बेटियों का हौसला बढ़ाने के लिए प्रदेश का नंबर वन चैनल IBC24 स्कॉलरशिप राशि प्रदान करता है। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। 11 अगस्त को भोपाल के कोर्टयाड बाय मैरियट होटल में सुबह 11 बजे से यह पूरा समारोह आयोजित हो रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और गोयल ग्रुप के चेयरमेन सुरेश गोयल समेत बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्रीगण, गणमान्य नागरिक और स्वर्ण शारदा सम्मान के लिए चयनित मेधावी छात्राएं अपने परिजनों के साथ शामिल हो रहे हैं।