इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल
इंदौर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज इंदौर पहुंचे। अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान वे दूषित पानी पीकर मृत हुए लोगों के परिजनों और बीमार हुए लोगों से मिलेंगे।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को विमान से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचे। जहां उनकी आगवानी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने की। इसके उपरांत राहुल गांधी बॉम्बे अस्पताल पहुंचे और दूषित पानी पीने से बीमार हुए लोगों का हाल जाना। साथ ही अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर्स से बातचीत की। इसके बाद राहुल गांधी का काफिला भागीरथपुरा पहुंचा, जहां प्रभावितों के परिजन से मिले। इस दौरान राहुल गांधी के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के अलावा मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी मौजूद रहे। प्रभावितों से मिलने के बाद जब राहुल गांधी बाहर आए तो स्थानीय लोगों ने उन्हें भागीरथपुरा में सप्लाई किया जा रहे दूषित पानी से भरी बोतलें दिखाईं।
