IAS संकेत भोंडवे को दिल्ली में आयुक्त मध्य प्रदेश भवन का अतिरिक्त प्रभार
भोपाल. आईएएस संकेत भोंडवे को सरकार ने महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. श्री भोंडवे अब आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के साथ मध्य प्रदेश भवन नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे.
बीती रात राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 आईएएस अधिकारीयों को नई ज़िम्मेदारी सौंपी है. इनमें वर्ष 2007 बैच के आईएएस अधिकारी संकेत भोंडवे भी शामिल हैं. श्री भोंडवे वर्तमान में भोपाल में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास के पद पर पदस्थ हैं. उन्हें सरकार ने नई दिल्ली में मध्य प्रदेश भवन में आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया है. श्री भोंडवे पूर्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी के साथ काम कर चुके हैं. उन्हें दिल्ली में काम करने का अनुभव है.
यहाँ बता दें आगामी उज्जैन में सिंहस्थ मेले का भव्य आयोजन होना है. सिंहस्थ मेले का नोडल विभाग नगरीय प्रशासन एवं आवास है. ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में अपने सम्पर्को के माध्यम से योजनाओं के लिए आवश्यक तालमेल बैठाकर उन्हें सफलतापूर्वक अमलीजामा पहना सकेंगे.