ताज़ा ख़बर ग्वालियर : डॉ. हरिसिंह यादव बने मप्र पुलिस सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के संयोजक, अशोक भदौरिया कार्यकारी संयोजक   |  ग्वालियर : स्कूली छात्रों ने किया रामदास घाटी पार्क में पौधरोपण   |  ग्वालियर : प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया निर्णय   |  जीवन मे हमेशा याद रखे नाम, नमक और निशान का मंत्र - कर्नल अमन सिंह   |  ग्वालियर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न   |  हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा, वंदे मातरम् व देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा   |  ग्वालियर : गोल पहाड़िया-तिघरा रोड का मंत्री श्री कुशवाह ने लिया जायजा, सड़क धंसने वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने के दिए निर्देश   |  साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें -ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   |  ग्वालियर : सावन की रिमझिम में सुरों ने रचा संगीत का मनोहारी संसार, रागायन में ध्रुपद, बेला और खयाल की त्रिवेणी ने श्रोताओं को किया रससिक्त   |  ग्वालियर : छात्र नेता हरी सिंह -दर्शन सिंह के शहीद दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस और आयोजित की श्रद्धांजलि सभा   |  

सकारात्मकता, ऊर्जा और शक्ति से भरकर, जीवन में परिवर्तन लाता है योग - सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आज अपने निवास पर परिवार के साथ योगाभ्यास किया। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने कोविड-19 के दृष्टिगत सामूहिक योग आयोजन न कर प्रत्येक व्यक्ति द्वारा अपने घर पर ही योग किए जाने के संबंध में निर्देश जारी किए थे। केंद्र सरकार ने इस वर्ष योग दिवस के अवसर पर घर पर योग, परिवार के साथ योग की थीम दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास पर परिवार के साथ योग किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ उनकी धर्म पत्नी श्रीमती साधना सिंह, पुत्र श्री कार्तिकेय सिंह और श्री कुणाल सिंह ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योग से जीवन में अद्भुत परिवर्तन का अनुभव होता है क्योंकि योग व्यक्ति को शक्ति से, ऊर्जा से और सकारात्मकता से भर देता है। इसलिए एक दिन नहीं, प्रतिदिन योग करना चाहिए।इसका विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने इस वर्ष घर पर योग, परिवार के साथ योग की थीम दी है। उसी का पालन करते हुए हमने आज घर पर परिवार के साथ योग किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि योग निरोग रहने का, स्वस्थ रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है। ये वो विधा है जो वर्षों के अनुसंधान के बाद हमारे महाऋषियों ने, योग गुरुओं ने हमें ही नहीं, विश्व को दी है। आज सारी दुनिया योग की तरफ, निरोग रहने के लिए आ रही है। ऐसे में हम अपने देश को स्वस्थ रखने के लिए, निरोग रखने के लिए सिर्फ एक दिन नहीं नित्य योग करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि आष्टांग योग का महत्व सभी स्वीकार करते हैं। यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, ध्यान, धारणा, समाधि। आष्टांग योग के अलग-अलग चरण हैं। लेकिन हम कम से कम यम, नियम, आसन, और प्राणायाम तक तो योग अवश्य करें।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33