matbet giriş matbet instagram unban pusulabet giriş vaycasino giriş cratosroyalbet
ताज़ा ख़बर इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  शिवपुरी को हराकर विजेता बने ग्वालियर के जांबाज   |  विधायिका और मीडिया साझा मंच पर संवाद से लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं - विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर   |  सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का 26 अक्टूबर को भोपाल में भव्य 'मीडिया संवाद' एवं 'दीपावली मिलन समारोह'   |  सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का विस्तार, 55 जिलाध्यक्षों में ग्वालियर से रविन्द्र, भिंड से प्रदीप एवं मुरैना से दुष्यंत के नाम शामिल   |  कार्बाइड गन पर ग्वालियर में प्रतिबंध   |  स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुसा युवक, अधिकारियों के फूले हाथ -पैर   |  भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव   |  होनहार बेटियों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप   |  

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का 26 अक्टूबर को भोपाल में भव्य 'मीडिया संवाद' एवं 'दीपावली मिलन समारोह'

भोपाल। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब पब्लिक ट्रस्ट के तत्वाधान में आगामी 26 अक्टूबर 2025 को भोपाल में भव्य "मीडिया संवाद समारोह" एवं "दीपावली मिलन समारोह" का आयोजित किया जाएगा। उक्ताशय की जानकारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद गुर्जर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर मंचासीन रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में मप्र विधानसभा के सचिव श्री अरविंद शर्मा विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर श्री रामेश्वर शर्मा व सदस्य मानव अधिकार आयोग श्री अवधेश प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री वरिष्ठ पत्रकार श्री विजयदत्त श्रीधर, विधायक श्री भगवान दास सबनानी तथा सीआईपीसी के संस्थापक न्यासी श्री एन के सिंह उपस्थित रहेंगे। खास मेहमानों में भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष ऊषा अग्रवाल और पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रमुख श्री मुकेश नायक मौजूद रहेंगे।

"मीडिया संवाद समारोह" में मंचासीन अतिथि "विधायिका एवं पत्रकारिता : लोकतंत्र के दो प्रमुख आधार स्तंभ" विषय पर विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन होटल लेक व्यू अशोका, श्यामला हिल्स, भोपाल में आगामी 26 अक्टूबर 2025 को प्रात 11:30 से दोपहर 02:30 बजे तक होगा।

कार्यक्रम आयोजकों ने सभी जिलाध्यक्षों से कार्यक्रम स्थल पर 45 मिनिट पूर्व पहुंचने का अनुरोध किया है।