hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो

 

ग्वालियर। श्री रामनवमी के पावन अवसर पर आज जम्बाह भक्त मंडल के तत्वाधान में कच्छवाह वंश की कुल देवी श्री जम्बाह भवानी जी की महाआरती एवं ग्वालियर के संस्थापक सूरजसेन कच्छवाह विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विचार गोष्ठी में उपस्थित अतिथियों ने ग्वालियर में राजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आध्यात्मिक संत श्री कृपाल सिंह जी महाराज मौजूद रहे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज के वयोवृद्ध नेता एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह व साडा के पूर्व अध्यक्ष श्री जयसिंह कुशवाह, क्षत्रिय समाज के नेता राजवीर सिंह राठौर, समाज सेवी उत्तम सिंह जी ने मंच सुशोभित किया। विचार गोष्ठी को मुख्य वक्ता के तौर पर राजस्थान से पधारे राजऋषि श्री राजेंद्र सिंह नरूका जी ने संबोधित किया। 

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित करते आध्यात्मिक संत श्री कृपाल सिंह जी महाराज ने आयोजित विचार गोष्ठी को समाज की युवा पीढ़ी के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा ऐसे आयोजनों से युवा अपने समाज, संस्कृति और इतिहास से परिचित होंगे। 

इस अवसर पर राजस्थान से पधारे मुख्य वक्ता राज ऋषि श्री राजेंद्र सिंह नरूका जी ने अपने उद्बोधन में कच्छवाह वंश की स्थापना से जुड़े इतिहास पर प्रकाश डाला और सभी से एकजुट होकर समाज के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान देने का करबद्ध आग्रह किया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन वर्तमान की आवश्यकता हैं। आगे उन्होंने आयोजकों को आश्वस्त किया कि भविष्य में सहयोग के लिए वह तत्पर रहेंगे और जरूरत पड़ने पर युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन भी करेंगे। उन्होंने आयोजकों को कार्यक्रम की सफलता पर बधाई दी। 

इस दौरान मंचासीन विशिष्ट अतिथि जयसिंह कुशवाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि कच्छवाह वंश इतिहास में त्याग, समर्पण और साहस के लिए जाना जाता है। महाराजा सूरजसेन ग्वालियर के संस्थापक हैं। इसलिए उनकी प्रतिमा की शहर में स्थापना के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षत्रिय समाज के नेता राजवीर सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में ग्वालियर के संस्थापक सूरज सेन जी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी और उन्हें ग्वालियर का ऐतिहासिक पुरुष बताया।

इस विचार गोष्ठी में उपस्थित अतिथियों ने महाराजा सूरज सेन के ग्वालियर की स्थापना को लेकर किए प्रयासों की सराहना की। साथ ही उनकी प्रतिमा शहर में लगाए जाने का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम का संयोजन रामराज सिंह राजावत ने किया। कार्यक्रम का संचालक योगेन्द्र सिंह नौनेरा ने किया। उपस्थित अतिथियों का आभार धर्मेंद्र सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में राकेश सिंह कुशवाह, डॉ मुरली कुशवाह, उमेश सिंह कुशवाह (ज़खमौली), तरुण सिंह कुशवाह, सोनू सिंह राजावत आदि का विशेष सहयोग रहा।

आदित्यपुरम स्थित राज राजेश्वरी गार्डन में आयोजित भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के क्षत्रिय बंधुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले अतिथियों को आयोजकों द्वारा एक आरती पत्रक भेंट किया गया। 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों ने समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर श्री मां जम्बाह भवानी की महाआरती की और उनका आशीर्वाद लिया।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33