ताज़ा ख़बर ग्वालियर : डॉ. हरिसिंह यादव बने मप्र पुलिस सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के संयोजक, अशोक भदौरिया कार्यकारी संयोजक   |  ग्वालियर : स्कूली छात्रों ने किया रामदास घाटी पार्क में पौधरोपण   |  ग्वालियर : प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया निर्णय   |  जीवन मे हमेशा याद रखे नाम, नमक और निशान का मंत्र - कर्नल अमन सिंह   |  ग्वालियर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न   |  हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा, वंदे मातरम् व देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा   |  ग्वालियर : गोल पहाड़िया-तिघरा रोड का मंत्री श्री कुशवाह ने लिया जायजा, सड़क धंसने वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने के दिए निर्देश   |  साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें -ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   |  ग्वालियर : सावन की रिमझिम में सुरों ने रचा संगीत का मनोहारी संसार, रागायन में ध्रुपद, बेला और खयाल की त्रिवेणी ने श्रोताओं को किया रससिक्त   |  ग्वालियर : छात्र नेता हरी सिंह -दर्शन सिंह के शहीद दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस और आयोजित की श्रद्धांजलि सभा   |  

पति को अपनी पत्नी पर शक हुआ तो पत्नी को देना पड़ा कैरेक्टर टेस्ट....

ग्वालियर। एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी के चरित्र पर पति को शक था, सो पत्नी को कैरेक्टर टेस्ट से गुजरना पड़ा। 
असल में कुटुंब न्यायालय में एक पति ने अपनी पत्नी से तलाक लेने के लिए आवेदन किया था। लेकिन जब कोर्ट को इसकी वजह पता चली तो वह हैरान रह गया। क्योंकि पति ने तलाक लेने के पीछे तीसरी संतान को वजह बताते हुए कहा कि पत्नी करीब एक साल से उसके साथ नहीं रह रही है, उससे अलग दूसरे शहर में रह रही है। ऐसे में यह संतान उसकी नहीं सकती। कोर्ट में जब पत्नी से पूछा तो उसने अपने पति के आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह संतान उसे पति से ही मिली है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद तीसरी संतान और पति-पत्नी दोनों के डीएनए टेस्ट कराने के निर्देश दिए थे। अब डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आई है। जिसमें पत्नी का दावा सही और पति के आरोप झूठे साबित हुए हैं। डीएनए टेस्ट से साफ हो गया कि महिला की तीसरी संतान उसके पति से ही है। हालांकि पीड़िता के वकील मनीष नायक की मानें तो पत्नी को अभी भी उसका हक नहीं मिला है। क्योंकि डीएनए टेस्ट में स्पष्ट होने के बावजूद पति उसे अपने साथ रखने को राजी नहीं है। लिहाजा कोर्ट ने याचिका निरस्त कर दी।  

 



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33