ताज़ा ख़बर ग्वालियर : डॉ. हरिसिंह यादव बने मप्र पुलिस सेवा निवृत्त राजपत्रित अधिकारी संघ के संयोजक, अशोक भदौरिया कार्यकारी संयोजक   |  ग्वालियर : स्कूली छात्रों ने किया रामदास घाटी पार्क में पौधरोपण   |  ग्वालियर : प्रसिद्ध समाजसेवी सोनू रजक कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की विचारधारा से प्रेरित होकर लिया निर्णय   |  जीवन मे हमेशा याद रखे नाम, नमक और निशान का मंत्र - कर्नल अमन सिंह   |  ग्वालियर : स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा, आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न   |  हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगामय हुआ शहर का हृदय स्थल महाराज बाड़ा, वंदे मातरम् व देशभक्ति के नारों का जयघोष करते हुए निकली तिरंगा यात्रा   |  ग्वालियर : गोल पहाड़िया-तिघरा रोड का मंत्री श्री कुशवाह ने लिया जायजा, सड़क धंसने वाले स्थानों को चिन्हित कर सुरक्षा एवं सुधार कार्य कराने के दिए निर्देश   |  साइबर जालसाजों से सावधान रहें, बिल भुगतान केवल अधिकृत माध्यमों से करें -ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर   |  ग्वालियर : सावन की रिमझिम में सुरों ने रचा संगीत का मनोहारी संसार, रागायन में ध्रुपद, बेला और खयाल की त्रिवेणी ने श्रोताओं को किया रससिक्त   |  ग्वालियर : छात्र नेता हरी सिंह -दर्शन सिंह के शहीद दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम, छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस और आयोजित की श्रद्धांजलि सभा   |  

प्रदेश में एनआरसी बिल लागू किये जाने की मांग को लेकर भाजपा सम्बद्ध संगठनों ने दी गिरफ्तारियां

ग्वालियर। नागरिकता संशोधन बिल मध्यप्रदेश में लागू किये जाने की मांग को लेकर आज महानगर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ता जुलूस निकालने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन शहर में धारा 144 लागू होने के चलते जुलूस शुरू करने पहले प्रदर्शनकारियों को धर लिया गया। इस दौरान पुलिस ने धारा 144 का उल्लंघन किये जाने के आरोप में एव्हीवीपी के प्रदेश मंत्री गौरव मिश्रा एवं भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विवेक चौहान समेत करीबन 80-100 प्रदर्शनकारियों को फूलबाग चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। ज्ञात हो कि नागरिकता संशोधन बिल सदन के दोनों सदनों में पास हो जाने के बाद पारित बिल को मंजूरी के लिए महामहिम राष्ट्रपति के पास भेजा गया। जिसे महामहिम ने मंजूर कर कानून बना दिया गई। इसी कड़ी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा से सम्बद्ध संगठन के नेता व कार्यकर्ता फूलबाग चौराहे पर पहुचे। यहां उन्होंने जुलूस निकालने प्रयास किया। लेकिन मौके पर मौजूद अधिकारियों ने उपस्थित प्रदर्शनकारियों को मौखिक रूप से समाझाइश दी। लेकिन मामला गहरा गया। पुलिस ने कुछ लोग को गिरफ्तार कर बस से जेल भेज दिया। इसके बाद भाजयुमों कार्यकर्ता नारेबाज़ी करते हुए फूलबाग पहुचे तो पुलिस ने उनको भी पकड़ लिया। इस धर पकड़ के बीच फूलबाग पर हालात तनावपूर्ण हो गए। किंतु थोड़ी देर बाद प्रदर्शनकारियों की एक टोली लक्ष्मीबाई समाधिस्थल की ओर से फूलबाग चौराहे पहुची और नारेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी गिरफ्तारी दी। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। एसडीएम मुरार सी बी प्रसाद के मुताबिक पुलिस ने 80 से 100 के बीच प्रदर्शनकारियों को धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा है जिन पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33