hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का विस्तार, 55 जिलाध्यक्षों में ग्वालियर से रविन्द्र, भिंड से प्रदीप एवं मुरैना से दुष्यंत के नाम शामिल

भोपाल। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब पब्लिक ट्रस्ट ने अपने संगठनात्मक विस्तार के तहत मध्य प्रदेश के 55 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार दास ने क्लब के विस्तार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब पत्रकारों का केवल संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है जो मीडिया की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के सिद्धांतों पर काम करता है। हमारा उद्देश्य प्रदेश के हर जिले में पत्रकारों को सशक्त बनाना, उन्हें एक साझा मंच देना और पत्रकारिता के सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।" प्रेस क्लब का उद्देश्य मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में सक्रिय, निष्पक्ष और जनहित सरोकार पत्रकारिता को प्रोत्साहन देना है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद गुर्जर ने बताया कि ये जिला इकाईयां प्रदेश स्तर पर मीडिया के अधिकारों, पत्रकार सुरक्षा और संवाद सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगी। साथ ही मीडिया जगत से जुड़े मुद्दों पर राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सरोकारीय पत्रकारिता में अहम भूमिका निभाएंगी। नवनियुक्त जिलाध्यक्षों में आगर मालवा से जफर मुल्तानी, अलीराजपुर से सोहेल कुरैशी, अनूपपुर से किशोर सोनी, अशोकनगर से पवन जैन, बालाघाट से आनंद ताम्रकार, बड़वानी से हेमंत गर्ग, बैतूल से राहुल नागले, भिंड से प्रदीप शर्मा, भोपाल से कन्हैया लोधी, बुरहानपुर से मो. वसीम, छतरपुर से जयप्रकाश श्रीवास, छिंदवाड़ा से अनिल जंगीला, दमोह से विवेक सेन, दतिया से भानू शर्मा, देवास से अरविंद चौकसे, धार से अल्ताफ खान, डिंडोरी से डेविड सूर्या, गुना से अमित राठौर, ग्वालियर से रविन्द्र सिंह कुशवाह, हरदा से अर्जुन देवड़ा, इंदौर से मुकेश मिश्रा, जबलपुर से अभिषेक शर्मा, झाबुआ से जावेद खान, कटनी से अमित तिवारी, खंडवा से मनीष व्यास, खरगोन से ओमप्रकाश रामनेकर, मैहर से अनुराग सिंह, मंडला से अमित चौरसिया, मंदसौर से प्रिंस गुर्जर, मौगंज से अशोक समदरिया, मुरैना से दुष्यंत सिकरवार, नर्मदापुरम से देवेंद्र पटेल, नरसिंहपुर से अनुज ममार, नीमच से श्याम सुंदर, निवाड़ी से अनुराग चतुर्वेदी पांढुरना से शुभम् नांदेकर, पन्ना से महबूब अली, रायसेन से अनिल सक्सेना, राजगढ़ से मनीष सोनी, रतलाम से अफसर खान, रीवा से विजयकुमार विश्वकर्मा, सागर से सुश्री वंदना तोमर, सतना से वीरेंद्र तिवारी, सीहोर से धर्मेंद्र यादव, सिवनी से दिनेश ठाकुर, शहडोल से मोहम्मद सईद, शाजापुर से मनीष सिसोदिया, श्योपुर से डॉ रामनरेश शर्मा, शिवपुरी से विनय धौलपुरिया, सीधी से अयोध्या तिवारी, सिंगरौली से देवेंद्र पांडे, टीकमगढ़ से पुष्पेंद्र सिंह, उज्जैन से निरुक्त भार्गव, उमरिया से बृजेश श्रीवास्तव तथा विदिशा से भरत राजपूत के नाम शामिल हैं।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33