पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद
ग्वालियर। ग्वालियर में रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान दबंगों ने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को ना सिर्फ बेरहमी से पीटा बल्कि पीड़ित पक्ष की महिलाओं के साथ गाली गलौंच करते हुए उनके घर में घुसने का भी प्रयास किया। पूरा घटनाक्रम घटना स्थल के सामने एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित की फरियाद पर एक युवक को नामजद कर लिया है और विवेचना शुरू कर दी है।
दरअसल गिरवाई थाना अंतर्गत सैनिक कॉलोनी में 14 अप्रैल की रात दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। बताया गया है कि यहां रहने वाले संजय गुप्ता ने थाने पहुंचकर उनके घर के सामने रहने वाले सोनू सिकरवार और उनके साथियों पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। मारपीट की वजह लेनदेन का पुराना विवाद बताया जा रहा है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें सोनू, संजय नामक युवक से मारपीट करते हुए नजर आ रहा है। जबाव में संजय ने भी सोनू पर पलटवार किए। लेकिन पड़ोसियों ने बीच बचाव करके दोनों को शांत करा दिया। इसके बाद सोनू ने कॉल करके अपने साथियों को बुला लिया और संजय के परिवार की महिलाओं से गाली गलौंच करते हुए घर में घुसने का प्रयास किया। वहीं पुलिस ने संजय गुप्ता की फरियाद पर आरोपी सोनू सिकरवार को नामजद कर लिया है और मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
सोर्स -
बाइट - जयराज कुबेर ASP ग्वालियर
