hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश

ग्वालियर। ग्वालियर में बीमा की राशि हड़पने ने के लिए एक महिला ने अपने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर खुद के 15 लाख रुपए के गहने लूटे जाने की साजिश रची। लेकिन विरोधाभाषी बयानों ने महिला की साजिश का पर्दाफाश कर दिया। वहीं पुलिस ने आरोपी महिला, उसके नाबालिग भाई और उसके दोस्त को हिरासत में ले लिया है, जिनसे फिलहाल पूछताछ की जा रही है। बीते रोज शब्द प्रताप आश्रम निवासी महिला सेजल सिकरवार बदहवासी की हालत में बहोड़ापुर थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया था, जब वह कैप्री गोल्ड लोन नामक कंपनी के दफ्तर से खुद के 15 लाख रुपए कीमत के सोने के गहने निकालकर ला रही थी और ज्यादा ब्याज मिलने के चलते आईआईएफएल नामक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर जा रही थी, तभी दो नकाबपोश बदमाश स्कूटी पर सवार होकर आए और झपट्टा मारकर गहने रखा हुआ बैग छीनकर रफूचक्कर हो गए। पुलिस ने जब सेजल से बातचीत तो उसे कुछ संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल के आस - पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें से एक सीसीटीवी कैमरे में आरोपियों की तस्वीरें कैद हो गईं। पुलिस ने तस्वीरें आस पास के लोगों को दिखाईं। तभी पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी हाथ लगी कि स्कूटी सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश फ़रियादिया सेजल का नाबालिग भाई है। फिर क्या था, पुलिस हरकत में आई और मुखबिर की सूचना पर महिला के भाई को राउंड अप कर लिया। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि महिला का भाई नाबालिग है।इसके बाद पुलिस ने सेजल और उसके नाबालिग भाई से कड़ाई से पूछताछ की तो वे जल्दी टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग के दोस्त को भी हिरासत में ले लिया। पूछताछ में कथित फ़रियादिया ने पुलिस को बताया कि बीमा की राशि हड़पने के लिए उसने खुद के लगभग 15 लाख रुपए के गहने लूटे जाने की झूठी कहानी रची थी। पुलिस ने कथित तौर पर लूटे गए गहने और वारदात में प्रयुक्त स्कूटी बरामद कर ली है। फिलहाल पुलिस हिरासत में ली गई महिला सहित तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सोर्स, बाइट - जयराज कुबेर ASP ग्वालियर


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33