hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

विधायिका और मीडिया साझा मंच पर संवाद से लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं - विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर

भोपाल । विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का प्रहरी है और जब विधायिका और मीडिया साझा मंच पर संवाद करते हैं, तब लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल सूचना देने वाला नहीं है, बल्कि समाज का विचार निर्माता है और उसकी कलम जनता और सत्ता के बीच सशक्त सेतु का काम करती है। श्री तोमर रविवार को राजधानी के होटल लेक व्यू अशोका में सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब (पब्लिक ट्रस्ट) द्वारा आयोजित “मीडिया संवाद एवं दीपावली मिलन” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

“विधायिका एवं पत्रकारिता-लोकतंत्र के दो प्रमुख आधार स्तंभ” विषय पर आयोजित कार्यशाला में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार ने कहा कि पत्रकार सच्चाई तक पहुँचने के लिए वही मेहनत करता है, जो एक वकील तर्क जुटाने और जासूस सबूत ढूँढने में करता है। मीडिया लोकतंत्र की आवाज़ है और निष्पक्ष पत्रकारिता ही जन-प्रतिनिधियों को सही दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करती है। वरिष्ठ पत्रकार और ट्रस्टी श्री एन.के. सिंह ने प्रेस क्लब के स्थायी भवन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से प्रेस क्लब सक्रिय है, लेकिन आज तक इसका कोई स्थायी भवन नहीं है।

प्रमुख सचिव विधानसभा श्री अरविंद शर्मा ने पत्रकारिता को तथ्यों की तपस्या बताया और कहा कि निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही लोकतंत्र का तापमान संतुलित रखती है। विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने पत्रकारों को समाज का आईना बताया और कहा कि उनकी निष्पक्षता लोकतंत्र को जीवंत बनाए रखती है। विधायक श्री भगवानदास सबनानी ने पत्रकारिता की पारदर्शिता और जनहित में भूमिका की सराहना की। मानव अधिकार आयोग सदस्य श्री अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारिता एक मिशन है और पत्रकार मानवाधिकारों के प्रहरी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल ने कहा कि दीपावली का असली संदेश अंधकार मिटाना है और पत्रकार की कलम वह दीपक है जो विचारों के अंधकार को दूर करती है। श्री भूपेंद्र गुप्ता ने कहा “लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद अनिवार्य है। मीडिया को संतुलित दृष्टिकोण पेश करना चाहिए।”

प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विजय कुमार दास ने क्लब को पत्रकारों का परिवार बताया और कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश के हर जिले में पत्रकारों को साझा मंच और सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविंद गुर्जर ने स्वागत भाषण में मीडिया और विधायिका के रचनात्मक समन्वय को लोकतंत्र की मजबूती का आधार बताया और प्रेस क्लब की 55 नई जिला अध्यक्षों की घोषणा की।

समारोह के अंत में दीपावली मिलन कार्यक्रम हुआ, जिसमें पत्रकारों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएँ दीं। मिलन समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि विधायिका और पत्रकारिता के बीच विश्वास और सहयोग का प्रतीक बना। श्री सिंघार द्वारा क्लब भवन निर्माण के लिए दिए गए आर्थिक सहयोग का वचन पत्रकारिता की आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक पहल माना जा रहा है।

कार्यक्रम का संचालन और संयोजन नेशनल को-ऑर्डिनेटर श्री राजेश भाटिया ने किया। उन्होंने कहा कि “पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज के लिए प्रतिबद्धता है। जब विधायिका और मीडिया मिलकर लोकतंत्र के लिए काम करते हैं, तभी समाज में बदलाव और जनहित की वास्तविक अनुभूति होती है। सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का यह प्रयास पत्रकारों और जन-प्रतिनिधियों के बीच संवाद, सहयोग और आपसी विश्वास की मिसाल है। उन्होंने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33