matbet giriş matbet instagram unban pusulabet giriş vaycasino giriş cratosroyalbet
ताज़ा ख़बर इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  शिवपुरी को हराकर विजेता बने ग्वालियर के जांबाज   |  विधायिका और मीडिया साझा मंच पर संवाद से लोकतंत्र की जड़ें और गहरी होती हैं - विस अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर   |  सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का 26 अक्टूबर को भोपाल में भव्य 'मीडिया संवाद' एवं 'दीपावली मिलन समारोह'   |  सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब का विस्तार, 55 जिलाध्यक्षों में ग्वालियर से रविन्द्र, भिंड से प्रदीप एवं मुरैना से दुष्यंत के नाम शामिल   |  कार्बाइड गन पर ग्वालियर में प्रतिबंध   |  स्वतंत्रता दिवस समारोह में घुसा युवक, अधिकारियों के फूले हाथ -पैर   |  भाजपा नेता हरीश मेवाफरोश के घर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव   |  होनहार बेटियों को मिलेगी स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप   |  

आपसी झगड़े में छोटे भाई ने की आरक्षक की हत्या

ग्वालियर। शहर में छोटे भाई की पिटाई से आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। आरक्षक की पिटाई की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है जब आरोपी छोटा भाई और उसका साथी बाइक पर शव को ठिकाने लगाने ले जा रहे थे तभी पुलिस गस्त देख आरोपी शव को छोड़कर भाग निकले। हालांकि शुरुआती पड़ताल में आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने तेजतर्रार कार्रवाई करते हुए आरोपी छोटे भाई और उसके साथी को हिरासत में ले लिया है तथा वारदात में इस्तेमाल की गई बाईक बरामद कर ली है। ग्वालियर में गिरवाई थाना अंतर्गत एसएएफ की 13 बटालियन की बाउंड्री के पास बुधवार रात पुलिस गस्त पर थी। इसी दौरान बाइक सवार दो शख्स पुलिस चैकिंग को देखकर कुछ सामान फेंककर भाग निकले। गस्त कर रहे पुलिसकर्मी जब तस्दीक करने पहुंचे तो वहां एक युवक का शव पड़ा था। मृतक युवक का चेहरा खून से सना था और उसकी पहचान शानू उर्फ अनुराग राजावत के रूप में हुई। अनुराग भोपाल में ड्राइवर आरक्षक के पद पर पदस्थ था और 20 नवंबर को ग्वालियर आया था। अनुराग के पिता सुखवीर सिंह राजावत ग्वालियर में 13 बटालियन में पदस्थ हैं और यहीं रहते हैं। उनके दो बेटे हैं जिनमें अनुराग बड़ा और गोविंद छोटा बेटा है। बताया जा रहा है घटना के दौरान सुखवीर सिंह राजावत ड्यूटी पर गए हुए थे। मृतक की शिनाख्त होते ही पुलिस ने मामले की जब बारीकी से पड़ताल की तो पता चला कि घर पर अनुराग का छोटे भाई गोविंद से किसी पारिवारिक विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था और संभवत दोनों के बीच हुए झगड़े में अनुराग की मौत हो गई होगी। पड़ताल के दौरान पुलिस ने सबसे पहले गोविंद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तो पता चला कि झगड़े में हुई अनुराग की मौत के बाद उसके शव को वह अपने दोस्त भीम परिहार के साथ बाइक पर रखकर ठिकाने लगाने जा रहा था, तभी पुलिस को देखकर वे डर गए और शव को झाड़ियों में फेंककर भाग निकले। वारदात में दूसरे युवक की भूमिका सामने आते ही पुलिस ने गोविंद के दोस्त भीम परिहार को भी हिरासत में ले लिया और घटना में प्रयुक्त बाईक भी बरामद कर ली। फिलहाल अनुराग की मौत कैसे और क्यों हुई, स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ शुरू कर दी है। सोर्स_ ऋषिकेश मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ग्वालियर