hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

गर्भवती महिला को पति ने लगाया करंट, दिया बच्चे को जन्म

 

 

ग्वालियर। कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है और इसका जीता जागता उदाहरण बनी है ग्वालियर की गर्भवती महिला शिवानी गुर्जर। क्योंकि शिवानी को उसके शराबी पति ने गले में तार बांधकर मौत के घाट उतारने की नीयत से करंट लगाया। लेकिन समय पर इलाज मिलने से ना सिर्फ उसकी जान बच गई। बल्कि उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को भी जन्म दिया है। हालांकि वारदात के बाद आरोपी भाग निकलने में सफल रहा। वहीं पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

दरअसल बेहट थाना क्षेत्र के ग्राम रनगंवा में रहने वाली शिवानी गुर्जर का विवाह तीन साल पहले भिंड के गोहद स्थित ग्राम सिरसौद निवासी राम गणेश गुर्जर से हुआ था। शिवानी के पिता पेशे से किसान हैं और वह दो भाइयों के बीच इकलौती बहन है। शिवानी का पति राम गणेश पेशे से ड्राइवर है तथा शराब का आदी है। राम गणेश आएदिन शिवानी से मारपीट किया करता था। इसीलिए गर्भवती होने पर पिछले सात माह से वह अपने मायके में रह रही थी। शिवानी के भाई भूपेंद्र गुर्जर का आरोप है कि मंगलवार - बुधवार की देर रात जब शिवानी कमरे में सो रही थी। तभी राम गणेश घर के पिछले हिस्से की दीवार फांदकर घुस आया। वह अपने साथ 30 मीटर बिजली का तार लेकर आया था। क्योंकि उसके घर से बिजली का खंबा दूरी पर था। उसने घर के अंदर से नहीं घर के बाहर खंबे से कनेक्शन लिया। बाद में शिवानी के गले में तार बांधकर उसे करंट लगाया और भाग निकला। शिवानी की चीख सुनकर परिजन उसके कमरे में पहुंचे और गंभीर रूप से झुलसने के चलते उसे कमलाराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन के बाद उसने एक स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया है। फिलहाल शिवानी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है और जच्चा - बच्चा दोनों ही सुरक्षित हैं।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश दंडोतिया के अनुसार शिवानी की शिकायत पर आरोपी राम गणेश गुर्जर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी धर पकड़ के हर संभव प्रयास कर रही है।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33