8 साल से फरार अपहरण के ईनामी बदमाश को क्राइम ब्रांच ने दबोचा
ग्वालियर। जिले के पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोला का मंदिर क्षेत्र से युवक का अपहरण कर फिरोती मॉगने वाले 7 हजार रूपये के ईनामी बदमाश को ग्राम रूखना जिला जालौन, यूपी में देखा गया है। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) ग्वालियर श्री राजेश डण्डोतिया को काईम ब्रांच की टीम बनाकर आरोपी की गिरफ्तारी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक श्रीमती नरेश गिल द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को उक्त ईनामी फरारी बदमाश को पकड़ने हेतु मुखबिर के बताये स्थान ग्राम रूखना जिला जालौन, यूपी भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मंगलवार को ग्राम रूखना जिला जालौन, यूपी से मुखबिर के बताये हुलिया के एक संदिग्ध व्यक्ति को धरदबोच लिया गया। तस्दीक करने पर पता चला कि पकड़े गये बदमाश द्वारा वर्ष 2014 में अपहरण कर 10 लाख रूपये की फिरोती मांगी गई थी, किंतु पुलिस द्वारा बिना किसी फिरौती की रकम दिये हुए ही अपह्त को सकुशल रिहा करा लिया गया था। उक्त प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी एक आरोपी को पुलिस टीम द्वारा 25 मार्च को गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़ा गया बदमाश अपह्रण का सहआरोपी था। पकडा गया बदमाश फिरौती मॉगने के प्रकरण में वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 7 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। उक्त बदमाश ने पुलिस से बचने के लिये अपनी रिश्तेदारियों एवं मित्रगणों के यहॉ फरारी काटी थी। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा उक्त ईनामी बदमाश को थाना गोला का मंदिर के आपराधिक प्रकरण में वाछिंत होने पर थाना गोला का मंदिर पुलिस को सुपुर्द किया गया।
मुख्य भूमिका -
सहायक उपनिरीक्षक दिनेश सिंह तोमर, आरक्षक विकास सिंह, पवन झा, देववृत सिंह।
सराहनीय भूमिका -
उक्त फरारी ईनामी बदमाश को पकड़ने में प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक श्रीमती नरेश गिल, थाना प्रभारी गोला का मंदिर श्री मिर्जा आसिफ वेग, आरक्षक मनोज एस, प्रधान आरक्षक भगवती सोलंकी, आरक्षक राहुल यादव, सोनु परिहार, सतीश राजावत की सराहनीय भूमिका रही है।
