जनसम्पर्क मंत्री डॉ. मिश्र ने स्थापित की मिट्टी की श्रीगणेश प्रतिमा
भोपाल। जनसम्पर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर भोपाल में मिट्टी की गणेश जी की प्रतिमा ली। मंत्री डॉ. मिश्र ने घर में स्थापना के उद्देश्य से प्लेटिनम प्लाजा जाकर प्रातः एक गणेश प्रतिमा खरीदी और पूरे विधि विधान से सम्मानपूर्वक स्थापना के लिए घर लेकर आये और स्थापना की।
