बंद पूर्णतः सफल, शहर सहित गांव के बाज़ार भी रहे बंद
मुरैना। एससीएसटी संशोधित एक्ट के खिलाफ भारत बंद का देशव्यापी असर देखने को मिला। इस दौरान क्या शहर, क्या कस्बा और क्या गांव। सभी पूर्णतः बंद रहे। बंद समर्थकों ने गांव-गांव पहुचकर ना सिर्फ व्यापारियों एवं ग्रामीणों का समर्थन जुटाया बल्कि उनके अनुरोध को लोगो ने स्वीकार भी किया। शायद यही वजह है कि भारत बंद का व्यापक असर देखने को मिला।
मुरैना जिले के पोरसा तहसील के ग्राम रक्षेड़ में युवाओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की ओर पुराने टायरों की होली जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान युवा नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद और क्षेत्रीय सांसद अनूप मिश्रा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। स्वर्ण समाज के लोगो ने रक्षेड़ के मुख्य बाज़ार में जंगी प्रदेशन करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों की मांग है सरकार अपना फैसला वापस ले। प्रदर्शनकारियों में ग्राम रक्षेड दिलीप तोमर, प्रभाकर सिंह तोमर, पिंटू तोमर, शरद, सतीश समेत बड़ी तादात में ग्रामीण शामिल रहे।
