hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

चुरहट क्षेत्र में जनआशीर्वाद यात्रा पर पथराव, सीएम ने कहा : ताकत हो तो सामने आकर मुकाबला करो

चुरहट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिवराज के मंच से कहा छुपकर पत्थर फेंकने वाले राहुल सिंह यानी अजय भैया अगर ताकत है तो सामने मुकाबला करो ।मैं तो शरीर से बहुत कमजोर हूं ।लेकिन तुम्हारी हरकतों से रत्तीभर डरने वाला नहीं हूं ।मेरे साथ प्रदेश की जनता खड़ी है। आज रात 9:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा चुरहट के लोगों का आशीर्वाद लेने पहुंची थी लेकिन कांग्रेस के लोगों ने रथ पर पत्थर फेंक दिए । मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर ताकत है तो सामने आकर मुकाबला करो ।उन्होंने कहा जनता ने मुझे चुरहट में जो आशीर्वाद दिया है, जिस तरह जनसैलाब स्वागत के लिए उमड़ा है ,उससे बौखलाते क्यों हो। मैं किसी से घबराने वाला नहीं हूं । उन्होंने कहा अरे राहुल तुम राजनीत को कहां ले जाओगे। तुम्हारे पिताजी अर्जुन सिंह जी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं। केंद्रीय मंत्री रहे हैं। पंजाब के गवर्नर भी रहे हैं । उन्होंने कभी इस तरह के संस्कार नहीं डाले। वे तो भाजपा के एक कार्यक्रम में हम लोगों ने बुलाया था तो मुख्यमंत्री रहते हुए आए थे ।उन्होंने मतभेद को कभी मनभेद नहीं बनाया ।अरे भैया यह तूने क्या कर दिया। जो मां का नहीं हुआ, वह प्रदेश का क्या होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अजय सिंह ने कहा राहुल तुमने तो अपनी बुजुर्ग मां का ख्याल नहीं रखा। वह दर-दर की ठोकरें खा रही हैं ।अदालत के चक्कर काट रही हैं ।वह कोई सामान्य महिला नहीं है। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी है। वह हमारी भी मां है लेकिन ऐसा आचरण तुम अपनी मां से करोगे ।,यह किसी को उम्मीद नहीं थी ।मुझे तो रत्ती भर नहीं थी। उन्होंने कहा मुझे पता चल गया था राहुल सिंह चुरहट में मुझे रोकने के लिए प्लानिंग कर रहे हैं ।भैया इतने कमजोर हो गए हो तुम शिवराज की एक यात्रा से डर गए ।उन्होंने कहा तुम भी मेरे गांव गए थे, तो मैंने फूल मालाओं से स्वागत कराया था। मैंने कहा था अपना मेहमान आया है। उसका स्वागत करना है। प्रदेश की राजनीति को कहां ले जाओगे? मुख्यमंत्री ने कहा अजय सिंह इस तरह की बचकानी हरकत से प्रदेश की राजनीति को कहां ले जाओगे? मध्यप्रदेश में हिंसा की राजनीति को कभी स्थान नहीं मिला है ।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33