ग्वालियर में एक अधेड़ ने जनकताल में छलांग लगाकर दी जान
ग्वालियर। एक अधेड़ ने आज दोपहर जनकताल में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अधेड़ ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया ? फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विवेचना शुरू कर दी है।
बहोड़ापुर थाना प्रभारी विवेक अस्थाना ने बताया कि आज दोपहर जनकताल में एक व्यक्ति के छलांग लगाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने तत्काल फायर ब्रिगेड अमले को सूचित किया और मौके पर पहुचकर तलाश शुरू कर दी। इस बीच मौके पर पहुचे दमकल अमले के जनकताल में उतारा गया। काफी मशक्कत के बाद एक अधेड़ व्यक्ति का शव तलाश लिया। मृतक की शिनाख्त जनकगंज थाना अंतर्गत नई सड़क इलाके में स्थित शेख की बगिया में रहने वाले 57 वर्षीय नाथू उर्फ हरि सिंह पुत्र स्व. बाबू सिंह के रूप में हुई है। बताया गया है नाथू ने तीन माह पहले ही गवर्मेंट प्रेस से व्हीआरएस लिया था। नाथू के एक बेटा ओर एक बेटी है। बेटा प्राइवेट जॉब में है जबकि बेटी की शादी हो चुकी है। नाथू की पत्नी ग्रहणी है। नाथू ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया ? फिलवक्त पता नहीं लग सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है।
