hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

मुरैना के लापता ट्रक चालक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ग्वालियर में जौरासी घाटी में मिला

ग्वालियर। 17 अगस्त से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुआ ट्रक ड्राइबर का शव जौरासी घाटी में क्षत -विक्षत अवस्था में पुलिस को मिला है। मृतक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उल्लेखनीय है की मुरैना जिले के ग्राम रिठौरा निवासी रघुनंदन जोशी गत 17 अगस्त को बिलौआ थाना अंतर्गत जौरासी घाटी पर ट्रक पलटने के बाद क्लीनर समेत संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। रघुनंदन पेशे से ट्रक चालक था और कुछ दिन बाद क्लीनर विजयकांत शर्मा मिल गया था। शनिवार को रघुनंदन के परिजन ग्रामीणों के साथ आईजी ग्वालियर अंशुमन सिंह और आईजी चंबल संतोष कुमार सिंह से मिले थे और अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। आज नौ दिन बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर जौरासी घाटी की में सुबह रघुनंदन का शव क्षत -विक्षत हालत में पुलिस को मिला है। ऐसे में, शव से सिर अलग थोड़ी दूरी पर मिलने से मृतक के परिजन इसे अगुवा किये जाने के बाद हत्या से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं , पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले की बारीकी से पड़ताल शुरू कर दी है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33