A.M.I. शिशु मंदिर स्कूल का 79वां स्थापना दिवस समारोह 9 व 10 अक्टूबर को, देखें वीडियो
ग्वालियर। ए. एम. आई. शिशु मंदिर स्कूल अपना 79वां स्थापना दिवस समारोह 9 व 10 अक्टूबर को मनाएगा। खास बात ये है कि इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह "स्पोर्ट्स कार्निवाल" के रूप में मनाया जाएगा। दो दिवसीय भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल के पूर्व छात्र एवं भारत सरकार में स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री हर्षवर्धन शर्मा, बोर्ड ऑफ गवनर्स की अध्यक्षा श्रीमंत महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया तथा एसएएफ की 13वीं बटालियन के सीओ श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान मंचासीन रहेंगे। उक्ताश्य की जानकारी प्रेस वार्ता में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती वीना सिंह ने दी।
मंगलवार को ए. एम. आई. शिशु मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती वीना सिंह ने बताया कि कैलाशवासी श्रीमंत राजमाता विजयाराजे सिंधिया द्वारा 10 मार्च 1945 को ए. एम. आई. शिशु मंदिर स्कूल की नींव रखी गई थी। स्कूल का 79वां स्थापना दिवस समारोह आगामी 9 और 10 अक्टूबर को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय गौरवमयी समारोह के द्वितीय और अंतिम दिवस के मुख्य अतिथि स्कूल के पूर्व छात्र और भारत सरकार में स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री हर्षवर्धन शर्मा को विजयाराजे एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। श्रीमती सिंह के अनुसार श्री शर्मा इस अवार्ड की पात्रता रखते हैं, क्योंकि उन्होंने कड़ी मेहनत के बूते ये मुकाम प्राप्त किया है।
श्रीमती सिंह के मुताबिक स्कूल परिसर में आयोजित होने वाले दो दिवसीय भव्य स्थापना दिवस समारोह के प्रथम दिवस यानी 9 अक्टूबर को एसएएफ की 13वीं बटालियन के सीओ श्री शैलेन्द्र सिंह चौहान बतौर मुख्य अतिथि और द्वितीय दिवस यानी अंतिम दिन 10 अक्टूबर को मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल के पूर्व छात्र एवं भारत सरकार के स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री हर्षवर्धन शर्मा और स्कूल की बोर्ड ऑफ गवनर्स की अध्यक्षा श्रीमंत महारानी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया मौजूद रहेंगी, जो स्पोर्ट्स कार्निवाल के आरंभ की भी विधिवत घोषणा करेंगी। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि, पूर्व छात्र व भारत सरकार में स्किल डेवलपमेंट मंत्रालय के असिस्टेंट डायरेक्टर श्री हर्षवर्धन शर्मा को मंचासीन अतिथि "विजायाराजे एक्सीलेंस अवार्ड" से सम्मानित करेंगे।
दो दिवसीय स्थापना दिवस समारोह में आर्ट एंड क्राफ्ट व ए आई तकनीक के मॉडल्स की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर स्कूल के चारों हाउस माधव, माधवी, ज्योतिरादित्य व प्रियदर्शनी हाउस अलग - अलग राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषयों पर लेख और चित्रकारी के माध्यम से प्रकाश डालेंगे। साथ ही स्कूली छात्र प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं संबंधी जानकारी उपस्थित अतिथियों के समक्ष साझा करेंगे। समारोह के दूसरे और अंतिम दिन स्कूल के खेल प्रांगण में "स्पोर्ट्स कार्निवाल" का और पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपस्थित अतिथि ए. एम. आई. शिशु मंदिर स्कूल के संस्थापक कैलाशवासी राजमाता विजयाराजे सिंधिया, स्वर्गीय श्रीमंत माधविराजे सिंधिया और स्वर्गीय श्रीमंत माधव राव सिंधिया को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करेंगे। इससे उपरांत स्कूली छात्र स्पोर्ट्स कैप्टन चिन्मय जपे की अगुवाई में मार्च पास्ट करेंगे और उनके पीछे हेड बॉय सारांश श्रीवास्तव व 12वीं के छात्र आर्यन सोनी तलवार लेकर मंच के सामने से गुजरते हुए मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स कार्निवाल के आरंभ की विधिवत घोषणा करेंगे। इसके बाद स्कूल के स्पोर्ट्स कैप्टन चिन्मय जपे खेल प्रांगण में मशाल स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र -छात्राएं योगा, कराटे, बैंबू ड्रिल, म्यूजिकल पी.टी. ड्रिल, मनोहारी ए.एम.आई. स्कूल की आकृति, रंगबिरंगी बॉल आदि का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में एथलेटिक्स इवेंट का भी आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में पुरुस्कार वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर 10वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने मैत्री वर्मा को वाइस प्रेसीडेंट अवार्ड व 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गौरांशी श्रीवास्तव को प्रेसीडेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
स्थापना दिवस समारोह में स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती वीना सिंह एनुअल रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्या श्रीमती करुणा खरे उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त करेंगी।
प्रेस वार्ता के दौरान स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती वीना सिंह के साथ प्राचार्या श्रीमती करुणा खरे, श्रीमती सीमा शर्मा, डॉ पूर्णिमा गंगेले एवं डॉ नगमा सिद्दीकी ने संयुक्त रूप से स्कूल के वार्षिक कैलेंडर और वार्षिक मैगजीन का विमोचन किया।
