hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

कृषि विश्वविद्यालय में गेहूं एवं जौ अनुसंधान गोष्ठी का समापन 31 अगस्त को

ग्वालियर। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद संस्थान, करनाल एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के संयुक्त तत्वावधान में चल रही 61वीं अखिल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान कार्यकर्ता गोष्ठी का समापन 31 अगस्त प्रातः 11.30 बजे होगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान सेवाये डॉ. संजय शर्मा ने देते हुए बताया कि गोष्ठी के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में वैज्ञानिकों द्वारा आलेख पढ़े गये। जिसमें भारत में गेहूँ फसल प्रबंधन, संसाधन प्रबंधन, पौध संरक्षण, जौ सुधार तथा गेहूँ की गुणवत्ता में सुधार हेतु किये जा रहे अनुसंधानों पर चर्चा की गई। देशभर में चल रहे गेहूं अनुसंधान केन्द्रों पर हो रहे अनुसंधान कार्यो की जानकारी संबंधित परियोजना प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत किए गए। आज हुये सत्रों में मुख्य रूप से डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, डॉ. एस. सी. त्रिपाठी, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. डी.पी. गंगवार आदि वैज्ञानिकों ने इन विषयों पर अपने विचार रखें। वहीं विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के उप महानिदेशक डॉ. तिलकराज शर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक डॉ. आर.के. सिंह एवं गेहूँ एवं जौ अनुसंधान संस्थान करनाल के निदेशक डॉ. जी.पी. सिंह द्वारा की गई।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33