ताज़ा ख़बर बॉलीवुड के मशहूर गायक, संगीतकार एवं अभिनेता पीयूष मिश्रा करेंगे ‘सफलता के साक्षी’ पुस्तक का विमोचन   |  पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर गिरी गाज, शासन ने भोपाल जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पद से हटाया   |  ग्वालियर में 31 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस ने मर्ग कायम करके विवेचना शुरू की   |  ग्वालियर में है मां वाग्देवी की प्रतिमा की प्रतिकृति   |  तेज रफ्तार कार ने मारी ऑटो और ई रिक्शा को टक्कर, ऑटो चालक सहित 5 लोग हुए घायल   |  ग्वालियर प्रशिक्षण शिविर में बंदरों का हमला, दो युवतियां हुईं घायल, पालकों में गहरा आक्रोश   |  देशव्यापी केमिस्ट एसोसिएशन की सांकेतिक हड़ताल, ग्वालियर में दवा कारोबारियों का मिला समर्थन, बंद रहे दवा बाजार   |  PNT चौराहे पर अधेड़ के तीन हमलावर दबोचे   |  यात्री सुरक्षा के लिये बसों की विशेष जाँच मुहिम जारी सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर 4 बसों की फिटनेस निरस्त, 55 हजार रुपये का जुर्माना   |  मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  

VIDEO: MP में बिजली उपभोक्ताओं को राहत, अब नहीं जारी किए जाएंगे आंकलित खपत के बिल

 

ग्वालियर। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह तोमर ने बड़ी राहत दी है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने बिजली कंपनी को स्पष्ट निर्देश दिए है कि अब प्रदेश में आंकलित खपत के बिजली बिल जारी नहीं किए जाएं। अगर बिल जारी किए गए तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शनिवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान कुछ पत्रकारों के सवाल पूछने पर जवाब देते हुए कहीं। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर सुबह जयविलास पैलेस स्थित केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निजी आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत पर उन्होंने आगे कहा कि बिजली अधिकारियों को पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उपभोक्ता के घर की वास्तविक बिजली खपत कितनी है। इसी के बाद प्रमाणित होने की स्थिति में बिल जारी होगा। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने सख्त लहजे में कहा है अगर बिना प्रमाणित किए आंकलित खपत का बिल जारी किया गया और ऐसे कोई कनेक्शन काटे गए तो उन कनेक्शनों को जोड़ने का काम भी अधिकारियों को ही करना होगा। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33