hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet jojobet giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान की हुई घोषणा, मुईनउद्दीन कुरैशी को मिलेगा ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

ग्वालियर। ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हॉकी के महान जादूगर ध्यानचंद जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में होने वाले गालव उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मान की घोषणा कर दी गई है। ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव शिववीर सिंह भदौरिया ने बताया कि भारत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस 29 अगस्त को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा उत्कृष्ट खेल रत्न सम्मानों की घोषणा की गई है। सभी सम्मान ग्वालियर में खिलाड़ियों को खेल प्रशिक्षकों को एवं खेल प्रशासकों को खेल प्रशासकों को साल भर चली खेल गतिविधियों के द्वारा ग्वालियर एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन से संबंधित सभी खेल संगठन अपने-अपने जो उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रशिक्षक होते हैं वह प्रदान करते हैं। उसी क्रम में एक बालक और एक बालिका एवं एक खेल प्रशिक्षक का सम्मान वाला उत्कृष्ट खेल से सम्मान के रूप में प्रदान किया जाता है साथ ही संस्था एक सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था और एक लाइफ टाइम अचीवमेंट ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान हॉकी के क्षेत्र में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सीनियर खिलाड़ी को प्रदान किया जाता है जिसने कि अपना पूरा जीवन हॉकी के प्रति समर्पित किया है उसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाता है। आज ग्वालियर में एमेच्योर ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ी जिनहोने की वर्ष 2022 का उत्कृष्ट रहा है उसे खेल रत्न सम्मान प्रदान किया जा रहा है। उसकी घोषणा कर दी गई है यह भव्य आयोजन दिनांक 29 अगस्त को साय 5:30 बजे होटल प्रहलाद इन पड़ाव पर आयोजित किया जाएगा । चयनित खिलाड़ी बालक बालिका निम्न प्रकार हैं हॉकी मुदस्सर कुरेशी रोहित प्रजापति प्रिया रावत बॉक्सिंग जलज सविता हिमांशी कुमारी, फुटबॉल राहुल यादव तनु अंब स्नेहा शर्मा अनामिका यादव, पावर लिफ्टिंग तनुज आर्य ज्योति शर्मा, वॉलीबॉल शिशुपाल जाटव अंजलि मेहता ,खो खो चित्रांश शर्मा सिम्मी भार्गव ,शतरंज सक्षम चौरसिया ,एडवेंचर स्पोर्ट्स सात्विक रावत ,टेनिस धनंजय दुबे साहनी यादव, एक्योथलोन भव्या पाल ,योगा मनोज गौड़सेले हिमांशी वर्मा, क्रिकेट विक्रांत भदोरिया आर्यन कुशवाह अनुष्का शर्मा वैश्णवी शर्मा, कबड्डी सुनीता यादव ,राइफल शूटिंग हिमांशी अंब, कराटे रितिक बांके दीपा कुशवाह, हैंडबॉल दुष्यंत सिंह गौरी भदोरिया ,बॉडीबिल्डिंग निर्मल मित्तल ,तैराकी लावण्या बाजपेई अनन्या फुलकर ,बास्केटबॉल दिव्या शुक्ला , ताईकमांडो त्रिशय सिंह हार्दिक शुक्ला, खेल प्रशिक्षक संतोष अर्गल हिमांशु चौधरी बबली शाक्य ईशा चौधरी रोहित सिंह नरेंद्र तिवारी मयंक त्रिवेदी विष्णु कांत ओझा सुभाष सिंह भदोरिया गोलू माहौर जतिन मिश्रा अनिल कौशिक प्रदुमन सिंह अर्जुन सिंह तोमर पूजा गायकवाड सर्वश्रेष्ठ खेल संस्था योगी योगा क्लासेस ग्वालियर को चुना गया। वहीं 2022 का ध्यान चंद्र लाइफ़टाइम अचीवमेंट अवार्ड श्री मोइनुद्दीन कुरैशी (रहीस) को दिया जाएगा। खेल प्रशासक ऋषिकेश वशिष्ठ, छक्कम सिंह, प्रेम नारायण कुरेचिया ,प्रवेश श्रीवास ,मनोज सिंह कुशवाहा, आर डी सिंगल, लवलेश चौधरी ,राजेंद्र उपाध्याय, महेंद्र कुमार जैन, वीरेंद्र आर्य को प्रदान किया जाएगा।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33