hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने अलग-अलग वार्डों में घर घर जाकर आम जनों को स्वच्छता संकल्प के लिए किया प्रेरित

ग्वालियर। शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा आज शनिवार को वार्ड स्तर पर स्वच्छता संकल्प महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य कार्यक्रम महाराज बाड़े पर आयोजित किया गया इसके पश्चात सभी वार्डों में पूर्व निर्धारित मुख्य अतिथि के नेतृत्व में स्वच्छता संकल्प महोत्सव का आयोजन किया गया। वार्ड वार आयोजित स्वच्छता संकल्प महोत्सव के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वार्ड 58 के विभिन्न क्षेत्रों में श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश आम नागरिकों को दिया इसके साथ ही क्षेत्र मे जागरूकता रैली निकालकर आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया तथा कॉलोनी में घर घर जाकर नागरिकों से स्वच्छता में सहभागिता की अपील की और अपने मोबाइल के माध्यम से स्वच्छता का सिटीजन फीडबैक जरूर देने का आग्रह किया। प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने वार्ड 19 के अंतर्गत पिंटू पार्क क्षेत्र में स्वच्छता संकल्प महोत्सव के तहत स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली एवं घर घर जाकर आम जनों को स्वच्छता का संदेश दिया। प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने वार्ड क्रमांक 1, 4 एवं 5 में स्वच्छता संकल्प महोत्सव के तहत विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित रैलियों में शामिल होकर आम जनों से स्वच्छता में सहभागिता की अपील की तथा श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके साथ ही सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने वार्ड 42 के विभिन्न क्षेत्रों में आम जनों से मिलकर शहर की स्वच्छता के लिए सहभागिता की अपील की तथा विभिन्न घरों में जाकर स्वछता फीडबैक देने का आग्रह किया। मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल जी के नेतृत्व में आज वार्ड 27 में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के गणमान्य जनों ने स्वच्छता रैली निकाल कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया स्वच्छता रैली बारादरी चौराहा मुरार से प्रारंभ होकर सदर बाजार मार्केट होते हुए अग्रसेन चौक से होते हुए नगर निगम क्षेत्रीय कार्यालय पर जाकर समापन हुआ । इस मौके पर क्षेत्रीय कार्यालय पर सफाई योद्धाओं का सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह नए बस स्टैंड पर आम जनों को स्वच्छता के लिए प्रेरित किया तथा आसपास के क्षेत्रों में एवं कॉलोनियों में स्वच्छता जागरूकता की रैली निकालकर नागरिकों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। वहीं नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने वार्ड 25 के विभिन्न क्षेत्रों में स्वच्छता संकल्प महोत्सव के तहत जागरूकता रैली एवं आम जनों से स्वच्छता में सहयोग की अपील की। स्वच्छता महोत्सव के तहत आज वार्ड क्रमांक 53 में आयोजित स्वच्छता रैली में पूर्व एमआईसी सदस्य एवं स्वच्छता प्रभारी श्रीमती खुशबू गुप्ता ने सम्मिलित होकर सभी को ग्वालियर शहर को स्वच्छ बनाने हेतु स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता मित्रों का शॉल श्रीफल से सम्मान किया। इसके साथ ही अन्य सभी वार्डों में भी स्वच्छता संकल्प महोत्सव के आयोजन किए गए जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि के माध्यम से वार्ड में स्वच्छता रैली निकाली गई एवं आम नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और प्रत्येक वार्ड में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मी का सम्मान अतिथियों द्वारा किया गया।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33