hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

उमा भारती बोलीं - जागरूकता नहीं, लट्ठ से होगी शराबबंदी

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने शराबबंदी को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। उमा भारती ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कहा, ‘शिवराजजी और वीडी शर्माजी का मानना है कि जागरूकता अभियान से शराबबंदी की जा सकती है। मेरा मानना है कि यह बिना लट्‌ठ के नहीं होगा। मैं 15 जनवरी तक लोकतंत्र का पालन करूंगी। शराबबंदी के लिए जागरूकता अभियान चलाऊंगी। यदि फिर भी लोग नहीं माने तो सड़क पर उतर जाऊंगी।’ इससे पहले उमा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा, मैंने शिवराज जी से कहा था कि अबकी बार की सरकार गांधी जी के आदर्शों पर चले। मैं जब मुख्यमंत्री बनी थी, तब घोषणा पत्र में नहीं डाला था कि शराबबंदी करेंगे, लेकिन यह मेरी आत्मा में था। मैंने अधिकारियों से कहा था कि रेवेन्यू के लिए अलग से रास्ता निकालें। भारती ने कहा कि कोरोना में यह देखा गया कि एक भी व्यक्ति शराब से नहीं मरा, क्योंकि दुकानें बंद थीं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, मैं नवरात्रि से गंगा जी की यात्रा पर जाऊंगी। इसका अक्षय तृतीया पर गंगा सागर में विसर्जन होगा। इसके बाद शराबबंदी की मुहिम में जुट जाऊंगी। 15 जनवरी के बाद अभियान का नेतृत्व खुद करूंगी। मैं सड़क पर आ जाऊंगी। उमा भारती ने कहा कि इस अभियान से मध्यप्रदेश की सरकार मजबूत होगी। उन्होंने बिहार में नीतीश कुमार के शराबबंदी मॉडल की तारीफ की। लट्‌ठ से शराबबंदी को लेकर पूछे सवाल पर उमा भारती ने सफाई दी कि लट्ठ से मेरा मतलब सख्त कानून से है। सख्त कानून सरकार कैसे लाएगी। वह जन दबाव को देखकर कानून लाएगी। लठ उठाने का काम किसी का भी नहीं होना चाहिए। पुलिस के कोरोना के समय लोगों को लट्ठ मारने का भी मैंने विरोध किया था। इसको लेकर मैंने अधिकारियों से भी चर्चा की थी। मेरा लट्ठ से मतलब था कि ताकत दिखा देना। एक सवाल के जबाब में उमा भारती ने कहा कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव आते-आते निर्विरोध हो जाएंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने से कांग्रेस के पास कोई कैंपेनर नहीं बचा है। बीजेपी मध्यप्रदेश में निर्विरोध जीत की तरफ है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33