hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

मनमाना शिक्षण शुल्क वसूलने के विरोध में युवक हिंदू महासभा ने फूंका निजी स्कूल संचालकों का पुतला

ग्वालियर। शहर के ईसाई मिशनरी स्कूलों में सरकार की कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर मनमाना शिक्षण शुल्क वसूलने का आरोप लगाते हुए आज युवक हिन्दू महासभा ने निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला जलाया। हिन्दू महासभा का आरोप है कि अभिभावकों के विरोध के बाद भी निजी स्कूल संचालकों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है। युवक हिन्दू महासभा की जिला इकाई ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बारिश के बीच श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा, फूलबाग चौराहा पर निजी स्कूल संचालकों विशेषकर ईसाई मिशनरी स्कूलों के ख़िलाफ़ जोरदार प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कार्यक्रम का नेतृत्व युवक हिन्दू महासभा के ज़िला सह संयोजक आनन्द माहोर, अखिल सक्सेना, नरेश बाथम एवं राहुल गुप्ता संयुक्त रूप से कर रहे थे। इस अवसर पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि कोविड के समय देश का हर नागरिक आर्थिक रूप से परेशान रहा है। सरकार द्वारा शिक्षण शुल्क की राशि को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है, जिसका पालन सभी स्कूल संचालकों को करना है। बाबजूद इसके इसाई मिशनरी स्कूल संचालकों द्वारा निर्धारित गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है, इससे अभिभावक परेशान हैं। पुतला दहन कार्यक्रम में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू सैन, प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, पूर्व ज़िलाध्यक्ष लोकेश शर्मा, ज़िला महामंत्री मोहन सिंह बघेले, कुलदीप दुबे, गोपाल बंसल, राजू चौरसिया, जितेंद्र, नीरज गोयल, सचिन अगवाल, ब्रजमोहन सिसोदिया, अजय सिंह सिकरवार, नवीन आदि उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी युवक हिन्दू महासभा के सह संयोजक आनन्द माहोर प्रवक्ता नरेश बाथम ने दी।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33