केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का नगरागमन पर होगा भव्य स्वागत - ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर
ग्वालियर। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। श्री सिंधिया नगरागमन पर भाजपा भव्य स्वागत करने की तैयारी में है और इसी स्वागत को ऐतिहासिक स्वागत कार्यक्रम बनाने के लिए मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने स्थानीय सरकारी आवास 38 नम्बर कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की। इस बैठक को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कहा कि केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने भारत सरकार में मंत्री बनने के बाद चम्बल संभाग में आई बाढ के दौरान आमजन के बीच पंहुचकर उनको हर संभव मदद पंहुचाने के भरसक प्रयास किये थे। उसके बाद उनका ग्वालियर आगमन नही हो पाया था, परंतु अब वह तीन दिवसीय 22, 23 और 24 सितम्बर को ग्वालियर दौरे पर आ रहे हैें। जिसमें आमजन की भावनाओं को देखते हुए उनका हमें भव्य स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री सिंधिया का नगर में प्रवेश निरावली तिराहे से होगा, उसके बाद उनका काफिला पुरानी छावनी, मोतीझील, बहोडापुर, जेल रोड़, शिंदे की छावनी, फूलबाग गुरूद्वारा, जयेन्द्रगंज, दौलत गंज से होते हुए महाराज बाडे स्थित गोरखी पहुचेगा, जहां श्री सिंधिया पूजा अर्चना करने के बाद सर्राफा होते हुए रानी महल में पहुचेंगे। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, मंडल अध्यक्ष प्रयाग तोमर, बृजमोहन शर्मा, मायाराम तोमर, धारा सिंह, राजकुमार परमार, मोहन विटवेकर, मनमोहन पाठक सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
