hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

VIDEO; भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने ब्लॉक स्तर पर फूंके मुख्यमंत्री के पुतले

ग्वालियर। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। शहर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ अपना कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए हर ब्लॉक में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। उल्लेखनीय है कि बिना अनुमति दो कांग्रेस विधायकों द्वारा धरना देने पर जिला प्रशासन ने दोनों विधायकों सहित 1450 अन्य लोगों के खिलाफ कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया था। इसी के बाद कांग्रेस में शासन-प्रशासन के प्रति गहरी नाराजगी है। इसी तारतम्य में कांग्रेस को भनक लगी कि आगामी 22 सितम्बर को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मन्त्रीमण्डल में शामिल होने के बाद पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं और भाजपा संभावित रूप से उनका रोड शो कर सकती है। जिसके बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर हर ब्लॉक में रविवार को मुख्यमंत्री का पुतला जलाया गया। इंदरगंज चौराहे पर आयोजित पुतला दहन कार्यक्रम में विशेष रूप से क्षेत्रीय विधायक सतीश सिकरवार उपस्थित रहे। जबकि नेतृत्त्व ब्लॉक अध्यक्ष राजेश गुर्जर ने किया। पुतला दहन किये जाने के दौरान कांग्रेसी सरकार विरोधी नारेबाज़ी कर रहे थे। साथ ही बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस विधायक सतीश सिकरवार का कहना है कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में हर ब्लॉक पर मुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए हैं। उन्होंने आगे कहा अगर भाजपा का रोड शो होगा तो कांग्रेस का भी रोड शो होगा। भाजपा अगर गोले का मंदिर से महाराज बाड़े तक रोड शो करती है तो कांग्रेस भी महाराज बाड़े से गोले का मंदिर तक रोड शो करेगी। बहरहाल आगामी होने वाले भाजपा के संभावित रोड शो को लेकर कोई अधिकृत बयान या कार्यक्रम अभी तक जारी नहीं हुआ है, बाबजूद इसके राजनीति चरम पर है।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33