22 सितंबर को सिंधिया की रैली पर प्रशासन लगाए रोक, धारा 144, 188 कोविड 19 का पालन कराए - डॉ देवेंद्र शर्मा
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है अगर 22 सितंबर 2021 को निकलने वाली रैली पर धारा 144, धारा 188 का पालन करते हुए रोक लगाई जाए, अन्यथा कांग्रेस न्यायालय में जाने के लिए स्वतंत्र रहेगी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने शनिवार को कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एडीएम को भेजे गए पत्र मे कहा कि देश में, प्रदेश में तथा ग्वालियर में कोरोना की लहर जारी है। मप्र की सरकार द्वारा कोरोना गाईडलाईन जारी की गई जिस पर जिला प्रशासन ग्वालियर द्वारा जिले में धारा 144 लागू करते हुए कोविड 19 का उल्लघंन करने पर धारा 188 के तहत कार्यवाही करने का आदेश पारित कर लागू किया गया है। विगत दिनों जिला प्रशासन द्वारा शांति समूह की बैठक में भी गणेश उत्सव, दुर्गा अष्टमी व अन्य त्यौहार कोविड 19 की गाईडलाईन के अर्तगत मानने का निर्णय हुआ है जिसका पालन जनमानस द्वारा किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष डॉ शर्मा ने कहा कि हम जिला प्रशासन ग्वालियर के संज्ञान में लाना चाहते हैं कि केन्द्रीय नागरिक उड्यन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की 22 सितंबर को ग्वालियर में गोला का मंदिर से महाराज बाड़ा तक रैली आयोजित करने का कार्यक्रम तय हुआ है जबकि धारा 144 कोविड 19 एवं धारा 188 लागू है। नागरिक उड्यन मंत्री ने मंत्री पद की शपथ ली है जिसका उल्लघंन 22 सितंबर को होने जा रहा है। सिंधिया जब नियमों का उल्लघंन करेंगे तो नियमों का पालन कौन करेगा, गोला का मंदिर से महाराज बाड़ा तक आयोजित होने वाली रैली में जगह-जगह यातायात बाधित होगा, नागरिकों को परेशानी होगी, रैली का समापन महाराज बाड़ा पर किया जाना है, महाराज बाड़े पर सार्वजनिक कार्य करना प्रतिबंधित है, रैली में सम्मलित लोगों के कारण कोरोना फैल सकता है। वहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शर्मा की अध्यक्षता में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की बैठक कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे महानगर में जगह-जगह पुतला दहन करने का निर्णय हुआ। बैठक का संचालन जिला कार्यकारी अध्यक्ष संगठन प्रभारी महाराज सिंह पटेल ने किया।
शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने बैठक में कहा कि भाजपा सरकार बिजली, पानी, सड़क, जनसुविधा देने में असफल सिद्ध हुई है, और जनता को मूलभूत सुविधांए दिलाए जाने के संकल्प को लेकर काग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ 12 सितंबर 2021 केा सांयकाल 5 बजे जगह-जगह पुतला दहन किया जाएगा, पुतला दहन के साथ ही ग्वालियर आगमन पर भाजपा सरकार के मंत्रियों के खिलाफ कांग्रेस सड़कों पर आकर विरोध करेगी। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, नवीन भदकारिया, मुनेन्द्र भदोरिया, अतुल जैन, विनोद जैन, राकेश गुर्जर, राजेश बाबू, संतोष शर्मा, कैलाश चावला, अब्दुल हमीद पप्पू, संतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।
