hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

सिंधिया के लालच के चलते गिरी कांग्रेस सरकार, उपचुनाव में पांचों सीटें जीतेंगे - जयवर्धन सिंह

ग्वालियर। राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के लालच के चलते कांग्रेस सरकार गिरी है, जिसका दुष्परिणाम लोगों को झेलना पड़ रहा है। ये बात ग्वालियर में पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह ने एक बैठक के दौरान कही। राजगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ हुई मीटिंग में आगामी उपचुनावों में पांचों सीटें जीतने का दावा भी किया। ग्वालियर-चंबल में बढ़ती सक्रियता के सवाल पर कहा कि वर्तमान में कोई राजा, महाराजा नहीं है। मैं किसी का विकल्प नहीं बन रहा हूं, अंचल में कई बड़े नेता हैं। पूरे प्रदेश में कांग्रेस जनता के मुद्दों को उठा रही है, हम लोग लगातार सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे है, हमारी लड़ाई सरकार से है हम जनता की लड़ाई लड़ रहे है, जनता महंगाई से परेशान है, किसानों को नहीं, सिंधिया समर्थक एमएलए को फायदा मिल रहा है। जयवर्धन सिंह ने कहा कि ये अफसोस की बात है कि सिंधिया ने बीजेपी से सौदा किया, जिसके कारण किसानों का कर्जा माफ नहीं हुआ। आज किसानों को किसान ऋण माफी का लाभ नहीं मिल पा रहा है। 17 महीने की बीजेपी सरकार में केवल सिंधिया के विधायकों को लाभ मिला है। ग्वालियर-चंबल हो या प्रदेश का कोई भी इलाका, सभी जगह जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है। जयवर्धन सिंह ने ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि तोमर बिजली विभाग के कर्मचारियों को उनका काम करने दें। तोमर खुद बिजली विभाग का काम करने लग जाते है। वो छोड़कर बिजली के बिलों में बढ़ोत्तरी हो रही है उस पर ध्यान दें। बिजली के भारी भरकम बिल आ रहे है जो बिल नहीं चुका पा रहे है उनके कनेक्शन काटे जा रहे है। आम जनता में भय का माहौल है। साथ ही कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को सरकार एक महीने बाद भी मुआवजा नहीं दे पाई है। 15 महीने में कमलनाथ सरकार ने माफिया पर लगाम लगाई थी लेकिन बीजेपी की सरकार आते ही माफिया फिर सक्रिय हो गए है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33