हिन्दू महासभा का ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन 28 सितम्बर को
ग्वालियर। हिन्दू महासभा की वृहद बैठक 7 सितंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर में ज़िलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता हरीदास अगवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में कमरतोड़ महंगाई, नगर निगम चुनाव, हिन्दू महासभा की ज़िला कार्यकारिणी का पुर्नगठन तथा हिन्दू महासभा का सदस्यता अभियान, गंगा जी में विर्सजन की गईं देव प्रतिमाओं के बाद शेष मूर्तियों की स्थापना, आगामी हिन्दू त्योहारों पर पुख़्ता सुरक्षा व्यवस्था करने, देश की आज़ादी में हिन्दू महासभा द्वारा किये गए कार्य जो आज तक कॉंग्रेस दबाती रही उसे जनता के बीच लाना,ग्वालियर में हिन्दू महासभा के प्राचीन संस्थापक सदस्य रामचंद्र करकरे का कार्यालय हिन्दू महासभा भवन दौलतगज में चित्र का अनावरण तिथि का निर्धारण, वीर सावरकर सरोवर, टाउन हॉल महाराज बाड़े को खोलने से लेकर संगठन को बलशाली बनाने के साथ ही बैठक में उठाये गए मुद्दों को लेकर विचार विमर्श किया गया। 9 अगस्त को सुबह 11 बजे वीर सावरकर सरोवर पर हिन्दू महासभा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जायेगा। आगामी 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह जी की जयंती के अवसर पर हिन्दू महासभा का ज़िला कार्यकर्ता सम्मेलन हिन्दू महासभा भवन दौलतगज लश्कर पर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों को हुतात्मा नाथूराम गोडसे के साथ बलिदान हुए हुतात्मा नारायण आप्टे की मूर्ति ग्वालियर के शिल्पकारो द्वारा बनाने की हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा कि देश का विभाजन कॉंग्रेस की देन है जिसके कारण दस लाख हिन्दूओ का बलिदान हुआ। हज़ारों माता-बहिनों को बेइज्जत किया गया। कॉंग्रेस ने देश की आज़ादी में हिन्दू महासभा के किये कार्यों को जनता के बीच नहीं आने दिया। इस अवसर पर बैठक का संचालन लोकेश शर्मा ने किया। बैठक में डॉ जयवीर भारदाज, हरीदास अगवाल, लोकेश शर्मा,मोहन सिंह बघेले, किशोर माहोर, आनन्द माहोर,धर्मेंद्र बरेलिया, कुलदीप दुबे, अनूप सिकरवार,राकेश भटनागर, संग्राम नायक, मनोज बरैया सहित निष्ठावान कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
