hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

VIDEO: इंदरगंज पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर दबोचे

ग्वालियर। शहर के युवाओं को नशा मुहैया कराने वाले दो तस्करों को इंदरगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों से पुलिस ने स्मैक और दो दोपहिया वाहन बरामद किये गए हैं। बरामद वाहनों में स्कूटी चोरी की हुई बताई जा रही है और दोनों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के बताए जा रहे हैं, जिन पर शहर के अलग अलग थानों में आपराधिक मामले दर्ज होना बताया गया है। इंदरगंज थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों नदीगेट और शिंदे की छावनी इलाके से दो वाहन सवार स्मैक तस्करों को आज दबोचा है। पत्रकारवार्ता में रविवार शाम थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 25 ग्राम स्मैक व दो दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। इन वाहनों में एक बाइक तथा एक स्कूटी शामिल है। बरामद स्कूटी चोरी की बताई जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत करीबन 2 लाख रुपये आंकी जा रही है। आगे थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव बताते हैं कि पकड़े गए दोनों आरोपियों का शहर के अलग अलग थानों में आपराधिक रिकॉर्ड भी है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के अलावा प्रधान आरक्षक साहब सिंह, आरक्षक श्याम जाट, आरक्षक नीरज तथा आरक्षक धर्मेंद्र सिंह भदौरिया की भूमिका सराहनीय रही।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33