बंदी मंगल सिंह की मृत्यु की न्यायिक जाँच के सिलसिले में साक्ष्य माँगे
ग्वालियर। केन्द्रीय जेल ग्वालियर में निरूद्ध रहे दण्डित बंदी मंगल सिंह की मृत्यु के कारणों की न्यायिक जाँच की जा रही है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सुनीत अग्रवाल के न्यायालय द्वारा यह जाँच की जा रही है। इस संबंध में 13 मार्च 2021 तक साक्ष्य माँगे गए हैं। मृतक बंदी मंगल सिंह पुत्र करन सिंह लोधी उम्र 46 वर्ष निवासी रमदयाई थाना क्षेत्र पिपरई जिला अशोकनगर की गत एक मई 2020 को रात्रि लगभग 8.30 बजे मृत्यु हो गई थी। मंगल सिंह की मृत्यु के संबंध में यदि किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था को कोई अभ्यावेदन, शपथ पत्र या साक्ष्य प्रस्तुत करना हो तो वह 13 मार्च 2021 प्रात: 11 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर ग्वालियर स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सुनीत अग्रवाल के न्यायालय में प्रस्तुत कर सकता है। साक्ष्य प्रस्तुत करने की अवधि के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जायेगी। जाँच अधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री सुनीत अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि संबंधित व्यक्ति न्यायालय में उपस्थित न होने की दशा में अभिलेख पर उपलब्ध सामग्री के अनुसार जाँच प्रकरण में निष्कर्ष दिया जायेगा।
