hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

VIDEO: डॉगी के भौकनें पर गुस्साए पड़ौसी ने डंडे से पीटा, मौत, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज

ग्वालियर। डॉगी का भौंकना पडौसी को इतना नागवार गुजरा कि उसने डॉगी को बुरी तरह पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई। बेजुबान के साथ हुई बर्बरता की खबर मेनका गांधी तक पहुंची, मामले ने तूल पकड़ा, जिसके बाद मुरार थाने में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज़ की गई। मुरार थाना अंतर्गत रामकला नगर में रहने वाली श्रीमती छाया तोमर ने एक डॉगी पाल रखा था। करीब 4 साल उम्र के पालतू डॉगी से छाया को बेहद लगाव था। छाया बतातीं हैं पड़ौस में रहने वाले छूट्टू श्रीवास्तव पर डॉगी अक्सर भौंकता था, शनिवार को भी जब डॉगी भौंका तो उसने डंडे से डॉगी को पीट दिया। बेरहमी से पिटाई के चलते डॉगी अधमरा हो गया। जानकारी लगने पर छाया ने डॉगी को छुड़ाया, गंभीर रूप से घायल डॉगी को अस्पताल लेकर पहुचीं तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में डॉगी की मौत से गुस्साए लोगों के साथ छाया मुरार थाना पहुंची और डॉगी की हत्या के लिए छुट्टू श्रीवास्तव के खिलाफ FIR दर्ज़ करने के लिए आवेदन दिया। छाया का आरोप है पुलिस ने आनाकानी की तो उन्होंने मेनका गांधी से सम्पर्क किया। मेनका गांधी के फाउंडेशन ने ग्वालियर में छाया की मदद की। इस बारे में सीएसपी आर एन पचौरी के अनुसार मुरार पुलिस ने आरोपी छुट्टू श्रीवास्तव के खिलाफ IPC की धारा 429 के तहत वध का मामला दर्ज किया है साथ ही पशु क्रूरता अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया है। जांच के लिए डॉगी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने छूट्टू के खिलाफ IPC की धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।



Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33