hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

स्टेट बार काउंसिल चुनाव अब तक 116 प्रत्याशी एलिमिनेट

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर, ग्वालियर। मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव के लिए चल रही मतगणना में 145 में से 116 प्रत्याशी एलीमिनेट हो चुके है। जबकि छ प्रत्याशी विजयी घोषित हो चुके हैं। चुनाव अधिकारी के अनुसार द्वितीय वरीयता की मतगणना व 25 सदस्य चुनने के लिए एलीमिनेशन की प्रकिया जारी है। अब तक मनीष दत्त, इन्दौर के विवेक सिंह, जबलपुर के मनीष तिवारी, इंदौर के सुनील गुप्ता, रीवा के शिवेन्द्र उपाध्याय तथा गाडरवारा के रामेश्वर नीखरा ने विजय हासिल कर ली है। शुक्रवार को 1 उम्मीदवार, जबलपुर की श्रीमती ज्योति राय एलीमिनेट होकर चुनाव प्रकिया से बाहर हो गई। एलीमिनेशन उपरांत द्वितीय व अन्य वरीयता के मत प्राप्त कर निर्धारित वेल्यू कोटा की ओर बढ़ रहे जबलपुर के आर.के.सिंह सैनी, जबलपुर के जगन्नाथ त्रिपाठी, इन्दौर के हितोषी जय हार्डिया, इन्दौर के नरेन्द्र कुमार जैन, उज्जैन के प्रताप मेहता, ग्वालियर के जय प्रकाश मिश्रा, भोपाल के विजय कुमार चौधरी, जबलपुर के राधेलाल गुप्ता, रीवा के अखंड प्रताप सिंह, भोपाल के राजेश व्यास, ग्वालियर के प्रेम सिंह भदौरिया, शहडोल के दिनेश नारायण पाठक, सागर के राजेश पांडे, जबलपुर के मृगेन्द्र सिंह, जबलपुर के अहादुल्ला उस्मानी, ग्वालियर के जितेन्द्र कुमार शर्मा, सागर की सुश्री रश्मि ऋतु जैन, ग्वालियर के राजेश कुमार शुक्ला, जबलपुर के शैलेन्द्र वर्मा गुडडा आज दिनांक तक टॉप 25 में आकर सेफ जोन में आ गये हैं। इसके अतिरिक्त भोपाल के मेहबूब अंसारी, इन्दौर के खिलाडी लाल घनघोरे, रीवा के डॉ. संदीप कुमार पटेल, उज्जैन के आशीष उपाध्याय डेंजर जोन में है और टॉप 25 में जगह बनाने हेतु अपनी - अपनी बढ़त बना रहे है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव जीतने के लिये 170839 वेल्यू मतो का कोटा निर्धारित किया गया है। कुल 145 उम्मीदवारों में से अब तक 06 प्रत्याशी विजयी घोषित किये जा चुके है और 116 उम्मीदवार एलीमिनेट होकर बाहर हो गये है तथा अब मात्र 23 उम्मीदवार रेस में है जो द्वितीय एवं अन्य वरीयता के मत प्राप्त कर मैदान में बने हुये है। अंतिम चरण में चल रही मतगणना के दौरान शनिवार को प्रातः 10 बजे से मतगणना प्रारंभ हो कर न्यूनतम मत प्राप्त उम्मीदवारो का एलीमिनेशन किया जायेगा।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33