hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

स्टेट बार कौंसिल चुनाव में इन्दौर के सुनील गुप्ता के सिर बंधा जीत का सेहरा, 145 में से 109 प्रत्याशी हुये एलीमिनेट, अब तक 4 को मिल चुकी है जीत, अब 32 रेस में

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में अधिवक्ताओ की सर्वोच्च संस्था, म.प्र. राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में इंदौर के अधिवक्ता सुनील गुप्ता को विजयी घोषित किया गया है। इस चुनाव की मतगणना में 145 प्रत्याशियों में से 109 प्रत्याशी एलिमिनेट किए जा चुके हैं। राज्य अधिवक्ता परिषद के 25 सदस्यों के चयन के लिए जबलपुर में चल रही मतगणना में द्वितीय वरीयता की मतगणना का क्रम जारी है। इस चुनाव में सुनील गुप्ता चौथे ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्होने कोटा पार कर जीत हासिल की है। इससे पहले जबलपुर के मनीष दत्त व इन्दौर के विवेक सिंह तथा जबलपुर के मनीष तिवारी ने कोटा पार कर जीत दर्ज कर ली थी। गुरूवार को 2 उम्मीदवार, सागर के अंकलेशवर दुबे अन्नी तथा रायसेन के विजय कुमार धाकड एलीमिनेट होकर चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गये। एलीमिनेशन उपरांत द्वितीय व अन्य वरीयता के मत प्राप्त कर निर्धारित वेल्यू कोटा की ओर बढ़ रहे गाडरवारा के रामेश्वर नीखरा 158193, रीवा के शिवेन्द्र उपाध्याय 154481, जबलपुर के जगन्नाथ त्रिपाठी 148224, ग्वालियर के जय प्रकाश मिश्रा 144243, इन्दौर के नरेन्द्र कुमार जैन 143697, जबलपुर के आर.के.सिंह सैनी 141272, इन्दौर के हितोषी जय हार्डिया 140690, भोपाल के विजय कुमार चौधरी 137303, जबलपुर के राधेलाल गुप्ता 133107, रीवा के अखंड प्रताप सिंह 131928, वेल्यू वोट प्राप्त कर प्रमुख रूप से टॉप 10 में आ गये हैं। इसके अतिरिक्त सागर के राजेश पांडे, ग्वालियर के प्रेम सिंह भदौरिया, भोपाल के राजेश व्यास, शहडोल के दिनेश नारायण पाठक, उज्जैन के प्रताप मेहता, जबलपुर के असादुल्ला उस्मानी, ग्वालियर के जितेन्द्र कुमार शर्मा, जबलपुर के मृगेन्द्र सिंह, ग्वालियर के राजेश कुमार शुक्ला, सागर की रश्मि ऋतु जैन, जबलपुर के शैलेन्द्र वर्मा गुडडा, भोपाल के मेहबूब अंसारी, रीवा के डॉ. संदीप कुमार पटेल, भोपाल के संतोष शर्मा कोटा पार करने हेतु अपनी - अपनी बढ़त बना रहे है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव जीतने के लिये 170839 वेल्यू मतो का कोटा निर्धारित किया गया है। शुकवार को प्रातः मतगणना प्रारंभ होकर न्यूनतम प्राप्त उम्मीदवारो का एलीमिनेशन किया जायेगा।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33