घायल होने पर गौ-सेवकों का शासकीय खर्च पर होगा इलाज
भोपाल। पशुपालन मंत्री श्री प्रेम सिंह पटेल ने विभागीय अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान घायल होने वाले गौ-सेवकों का शासकीय खर्च पर उपचार कराने के निर्देश दिये हैं। गौ-सेवक टीकाकरण, पशु टैगिंग, उपचार आदि कार्यों में पशुपालन विभाग की सहायता करते हैं। श्री पटेल ने यह निर्देश आज पशुपालन विभाग की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान दिये। अपर मुख्य सचिव श्री जे.एन. कंसोटिया, राज्य को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन के प्रबंध संचालक श्री शमीमुद्दीन, संचालक श्री रोकड़े, राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के प्रबंध संचालक श्री एच.एस भदौरिया सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में मौजूद थे।
