hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

बार काउंसिल का चुनाव जीतने वाले मनीष तीसरे प्रत्याशी, ग्वालियर से प्रबल प्रताप सिंह चुनाव से बाहर, मिश्रा, भदोरिया, शुक्ला, शर्मा टॉप ट्वेंटी में

वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र तलेगांवकर, ग्वालियर। राज्य अधिवक्ता परिषद के चुनाव में जबलपुर के मनीष तिवारी ने तीसरे प्रत्याशी के रूप में विजय हासिल कर ली है। अब तक हुई मतगणना के बाद 145 प्रत्याशियों में से 97 प्रत्याशी एलिमिनेट हो चुके हैं। मैदान में अब 45 प्रत्याशी बने हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि द्वितीय वरीयता की मतगणना व सदस्य चुनने के लिए एलीमिनेशन की प्रकिया जारी है। बुधवार को जबलपुर के मनीष तिवारी ने जीत के लिए निर्धारित कोटा पार करते हुये शानदार जीत दर्ज की। मनीष तिवारी तीसरे ऐसे उम्मीदवार है जिन्होने कोटा पार कर जीत हासिल की है, इससे पहले जबलपुर के मनीष दत्त व इन्दौर के विवेक सिंह ने कोटा पार कर जीत दर्ज कर ली थी। बुधवार को 3 उम्मीदवार, ग्वालियर के प्रबल प्रताप सिंह सोलंकी, इन्दौर के गोपाल कचोलिया व रीवा के कृष्ण कुमार सिंह एलीमिनेट होकर चुनाव प्रक्रिया से बाहर हो गये। एलीमिनेशन उपरांत द्वितीय व अन्य वरीयता के मत प्राप्त कर निर्धारित वेल्यू कोटा की ओर बढ रहे इन्दौर के सुनील गुप्ता 152386, जबलपुर के जगन्नाथ त्रिपाठी 128572, जबलपुर के आर.के.सिंह सैनी 127903, इन्दौर के नरेन्द्र कुमार जैन 124380, इन्दौर के हितोषी हार्डिया 123564, गाडरवारा के रामेश्वर नीखरा 122470, रीवा के शिवेन्द्र उपाध्याय 120603, भोपाल के विजय कुमार चौधरी 116851, ग्वालियर के जय प्रकाश मिश्रा 116504, उज्जैन के प्रताप मेहता 115178, वेल्यू वोट प्राप्त कर प्रमुख रूप से टॉप 10 में आ गये है। इसके अतिरिक्त जबलपुर के राधेलाल गुप्ता 113290, शहडोल के दिनेश नारायण 107425, रीवा के अखंड प्रताप सिंह 107124, जबलपुर के असादुल्ला उस्मानी 105198, ग्वालियर के प्रेम सिंह भदौरिया 97578, भोपाल के राजेश व्यास 96063, ग्वालियर के राजेश कुमार शुक्ला 90865, सागर के राजेश पांडे 89716, ग्वालियर के जितेन्द्र कुमार शर्मा 88391, सागर की सुश्री रश्मि ऋतु जैन 83909, भोपाल के मेहबूब अंसारी 83833, जबलपुर के शैलेन्द्र वर्मा गुडडा 83476, जबलपुर के मृगेन्द्र सिंह 82556, रीवा के डॉ. संदीप कुमार पटेल 77210, भोपाल के संतोष शर्मा 73586, इन्दौर के खिलाडी लाल घनघोरे 69808, उज्जैन के राहुल शर्मा 67878, देवास के रामप्रसाद सूर्यवंशी 66730, रायसेन के विजय कुमार धाकड 65042, उज्जैन के आशीष उपाध्याय 64852, मुरैना के हरस्वरूप माहेश्वरी 62900, सागर के अंकलेश्वर दुबे अन्नी 62181 वेल्यू वोट प्राप्त कर कोटा पार करने हेतु बढ़त बना रहे हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुनाव जीतने के लिये 170839 वेल्यू मतो का कोटा निर्धारित किया गया है। गुरुवार को प्रातः 10 बजे से मतगणना प्रारंभ कर न्यूनतम मत प्राप्त उम्मीदवारो का एलीमिनेशन किया जायेगा।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33