hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

कोरोना वायरस के प्रति समाज में जागरूकता लायें पार्टी कार्यकर्ता- विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिये 22 मार्च, रविवार को जनता कर्फ्यू का आह्वान किया गया है। इसके एक दिन पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने ऑडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत की और उनसे कोरोना वायरस के प्रति समाज में जागरूकता लाने की बात कही। उक्ताशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। विज्ञप्ति अनुसार प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार सुबह ऑडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर तक के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। श्री शर्मा ने पार्टीजनों से उनके क्षेत्र की स्थिति के बारे में जानकारी ली और उनसे प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा किये गए जनता कर्फ्यू के आह्वान के बारे में चर्चा की। श्री शर्मा ने इस दौरान कहा कि कोरोना वायरस पर नियंत्रण के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने प्रत्येक पार्टी कार्यकर्ता से सक्रियता से काम करने का आह्वान किया है। उन्होंने जनता कर्फ्यू के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की बात कहते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि कोई भी कार्यकर्ता 22 मार्च को सुबह 7.00 बजे से रात्रि 9.00 बजे तक घर से बाहर न निकलें और लोगों से भी इसके लिए आग्रह करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए सतर्कता अत्यंत आवश्यक है, इसलिये पार्टी कार्यकर्ता कोई सामूहिक आयोजन न करें, हाथ मिलाने की बजाय एक-डेढ़ मीटर की दूरी से नमस्कार करें और गले न मिलें। इसके साथ ही सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र के लोगों, समाजजनों को भी यह बात समझाएं। प्रदेश अध्यक्ष ने कोरोना वायरस के प्रसार के प्रति सतर्कता बरतते हुए पार्टीजनों को प्रत्यक्ष संपर्क से बचने का परामर्श दिया। उन्होंने कहा कि लोगों से मोबाइल, टेलीफोन, सोशल मीडिया आदि के द्वारा संपर्क करें और इस महामारी के खतरों तथा इससे बचाव के उपायों की जानकारी लोगों को दें।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33