मुख्यमंत्री कमल नाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
भोपाल। राज्यपाल लाल जी टंडन को मुख्यमंत्री कमल नाथ ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर अपने पद से इस्तीफा सौंप दिया। राज्यपाल ने उनका त्याग-पत्र मंजूर कर उन्हें नये मुख्यमंत्री द्वारा कार्यभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने को कहा है।
