hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

मध्य प्रदेश के टाइगर रिजर्व और अभयारण्यों में 31 मार्च तक पर्यटन बंद

भोपाल। राज्य शासन ने नोवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर प्रदेश के सभी राष्ट्रीय उद्यानों, टाइगर रिजर्व, अभयारण्य और चिड़िया-घर को 31 मार्च, 2020 तक पूर्णत: बंद रखने का निर्णय लिया है। मुख्य वन्य-प्राणी अभिरक्षक एवं प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) राजेश श्रीवास्तव ने प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक, राष्ट्रीय उद्यानों के संचालक, अभयारण्यों के वन मण्डलाधिकारी और संबंधित वन अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिये हैं। राजेश श्रीवास्तव ने एम.पी. ऑनलाइन, भोपाल के बिजनेस मैनेजर शालीन विरमानी को प्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व के कोर, बफर क्षेत्र और विशिष्ट पर्यटन-स्थलों के लिये जारी अग्रिम अनुज्ञा-पत्र निरस्त कर पूर्ण राशि बुकिंगकर्ता को लौटाने को कहा है। श्री श्रीवास्तव ने जारी आदेश में कहा है कि कोविड-19 वायरस के प्रसार से उपजी परिस्थितियों, स्थानीय समुदायों, पर्यटकों, शासकीय कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा और इस संक्रामक वायरस के प्रसार पर नियंत्रण के उद्देश्य से वन्य-प्राणी संरक्षण अधिनियम-1972 की धारा-27 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से 31 मार्च तक प्रदेश के सभी संरक्षित क्षेत्रों और मुकुंदपुर चिड़िया-घर को पर्यटन के लिये पूर्णत: बंद किया जाता है। अधिनियम की धारा-28 के अंतर्गत इस अवधि के लिये अग्रिम रूप से जारी समस्त प्रकार के पर्यटन अनुज्ञा-पत्र निरस्त कर दिये गये हैं। इन क्षेत्रों में फिल्मांकन की अनुमति भी निरस्त की जा रही है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33