ग्वालियर : डीडी नगर से पुलिस ने सेक्स रैकेट पकड़ा, नौ गिरफ्तार
ग्वालियर। डीडी नगर से पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है जिसमें 5 पुरुष और 4 महिला आरोपी शामिल हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर स्थित एलजी सेक्टर के मकान नम्बर 1545 में अनैतिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर भेजा, तस्दीक होने पर सीएसपी ग्वालियर, थाना प्रभारी महाराजपुरा और महिला बल के साथ मुखबिर के बताए पते पर दविश दी गई तो मौके से 5 पुरुषों और 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया के मुताबिक एक महिला ये स्कैंडल ऑपरेट करती थी। जिससे स्थानीय लोग काफी परेशान थे। आज शाम ठोस सूचना के बाद सरगना समेत नौ आरोपियों को पकड़ा गया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों का बैकग्राउंड खंगालेगी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है।
