hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

पर्यटन की असीम संभावनाओं से रोजगार को जोड़ा जाएगा - मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

भोपाल। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि प्रदेश में उपलब्ध पर्यटन की असीम संभावनाओं को रोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होने कहा कि हम ऐसी रणनीति बना रहे हैं, जिससे पर्यटन स्थल राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय आकर्षण के केन्द्र बनें और लोगों को व्यापक पैमाने पर रोजगार उपलब्ध हो। श्री कमल नाथ आज खण्डवा जिले में इंदिरा सागर बांध स्थित हनुवंतिया पर्यटन स्थल में चौथे जल महोत्सव का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने इस मौके पर हनुवंतिया जलाशय में मोटर बोट क्रूज को हरी झंडी दिखाई और 72 करोड़ लागत के 35 निर्माण कार्यों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि मनोरंजन की दृष्टि से पर्यटन क्षेत्र सर्वाधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में विश्व-स्तर के पर्यटन स्थल हैं। बड़ी संख्या में जल और वन संपदा है। जरूरत है कि हम अपनी इस संपदा को आर्थिक और रोजगार की दृष्टि से विकसित करें। उन्होंने कहा इससे प्रदेश के नागरिकों की आय में वृद्धि करने के साथ ही उनके जीवन-स्तर में भी सुधार ला सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुवंतिया जैसे अन्य पर्यटन स्थलों का भी सुनियोजित विकास किया जाएगा। इससे बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की पिछले एक वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों का कर्ज माफ करके हमने किसानों की उन्नति के नए रास्ते बनाए हैं। दूसरे चरण में चालू खाते वाले किसानों की ऋण माफी की प्रक्रिया शुरु की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए बढ़ते हुए कृषि उत्पादन का उचित मूल्य किसानों को दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सरकार वचनबद्ध है। पर्यटन मंत्री श्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मांडू, मोहनखेड़ा और सिंगाजी को मिलाकर एक टूरिस्ट सर्किट विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मांडू में आदिवासी संस्कृति, परम्परायें और उनके खान-पान से पर्यटकों को परिचित कराने की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक और ट्राइबल टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। श्री बघेल ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पिछले दिनों उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के लिए 300 करोड़ और ओंकारेश्वर के लिये 156 करोड़ की योजनाओं को स्वीकृत करने का ऐतिहासिक कार्य किया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने ओंकारेश्वर परियोजना स्वीकृत करने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि खण्डवा जिले के 46 हजार किसानों का 128 करोड़ का कर्ज जय किसान फसल ऋण माफी योजना में माफ किया गया है। योजना के दूसरे चरण में जिले के 9278 किसानों का 66 करोड़ रुपये का फसल ऋण माफ किया जा रहा है। कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री अरुण यादव और विधायक श्री नारायण पटेल ने भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने जल महोत्सव में खण्डवा जिले के 319 आँगनबाड़ी केन्द्रों के लिये 'पहला कदम' टेबलेट का लोकार्पण और वितरण किया। इस टेबलेट के जरिए आँगनबाड़ी में बच्चों को डिजिटल लर्निंग के लिए तैयार किया जाएगा। इससे 11 हजार 803 बच्चे लाभान्वित होंगे। हनुवंतिया में शुरु हुआ जल महोत्सव एक माह तक चलेगा। इंदिरा सागर बांध एशिया का दूसरा सबसे बड़ा मानव निर्मित जलाशय है। इस स्थल पर नर्मदा नदी पर बाँध के बैक वॉटर से बड़ी संख्या में प्राकृतिक रूप से टापू निर्मित हुए हैं। इसकी शुरुआत मूंदी से कुछ किलोमीटर दूरी पर हनुवंतिया से होती है। महोत्सव के शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में पर्यटक, क्षेत्रीय नागरिक एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33