hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

बच्चियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवक को थाटीपुर पुलिस ने दबोचा

ग्वालियर। यह खबर आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। आज भी समाज में ऐसी मानसिकता के लोग हैं, जो राह चलती बच्चियों को भी नहीं बख्श रहे है। मामला शहर के थाटीपुर क्षैत्र का है। जहां एक सनकी युवक शाम ढलते ही नाबालिग बच्चियों को अपना निशाना बनाने के लिए निकल पड़ता था। वह सुनसान इलाके में अपनी गाड़ी रोककर उनके साथ गलत हरकत करता था। लेकिन उसकी ये करतूत CCTV कैमरे में कैद हो गयी। जिसके बाद पुलिस ने एक जागरूक बच्ची और उनके परिजनों की मदद से जाल बिछाकर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। वहीं आरोपी के पुलिस के हत्थे चढ़ते ही पीड़ित बच्चियां अपने साथ हुई हरकत की शिकायत करने के लिए थाने पहुंच रहीं हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाटीपुर थाना पुलिस ने एक सनकी मनचले को कल पकड़ा है। आरोपी का नाम मनोज रजक निवासी डीडी नगर बताया जा रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलते ही कई पीड़ित बच्चियां आज थाने पहुचीं। पीड़िताओं ने बताया कि आरोपी की करतूत से इतनी भयभीत थीं कि कोचिंग आने-जाने से भी डर लगता था। पर अब आरोपी के हवालात में पहुचने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है। एक पीड़िता की मां ने बताया कि जब वह अपनी बच्ची के साथ घर लौट रही थी तभी आरोपी ने ऐसी हरकत की जिसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता और उनके परिजन कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है जब पीड़ित बच्चियों ने सनकी युवक मनोज रजक की शिकायत थाने में की तो पुलिसकर्मी भी सुनकर सन्न रह गए। मामला एसपी ग्वालियर तक पहुँचा तो एक टीम गठित की गई। जिसके बाद शाम ढलते ही महिला कांस्टेबल को क्राइम ब्रांच के जवानों के साथ सादा वर्दी में तैनात किया गया। जैसे ही आरोपी ने अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश की वैसे ही क्राइम ब्रांच पुलिस की टीम ने आरोपी मनोज रजक को धर-दबोचा। थाटीपुर थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव के मुताबिक आरोपी मनोज रजक वर्ष 2018 से सक्रिय था। लेकिन अब जब वह गिरफ्तार हो गया है, तो पीड़ित लड़कियां उसकी शिकायत करने के लिए थाने पहुंच रहीं हैं। श्री भार्गव का कहना है इस मामले का खुलासा एक साहसिक बच्ची और उसकी मां की मदद से किया गया है। आरोपी के कृत्य की तस्वीरें सीसीटीव्ही कैमरे में भी कैद हो गईं। बहरहाल पुलिस आरोपी मनोज को न्यायालय में पेश कर 5 दिन का रिमांड मांगे जाने की बात कह रही है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33