एग्रीकल्चर कॉलेज की सीनियर साइंटिस्ट को धमकी देने वाले दो आरोपी पकड़े
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि महाविद्यालय की सीनियर साइंटिस्ट शोभना गुप्ता को मोबाइल पर धमकी देने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपियों की संख्या दो है और दोनों पोरसा, जिला मुरैना के रहने वाले बताये गए हैं। पकड़े गए आरोपियों के नाम अंकुश तोमर व गोलू तोमर बताये गए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी धनेटा रोड पोरसा, जिला मुरैना के रहने वाले बताये जा रहे हैं। फिलहाल आरोपियों ने लेडी सीनियर साइंटिस्ट को धमकी क्यों दी अभी साफ नहीं हो सका है।
