कम्पू का सट्टा कारोबारी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस क्षैत्र में घुमाते हुए लेकर पहुची थाने
ग्वालियर। सट्टा कारोबारी समीर खान उर्फ सुल्तान के अड्डे पर आज कम्पू पुलिस ने दविश दी। इसके सुल्तान को पुलिस कम्पू क्षैत्र पैदल लेकर थाने पहुची। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तान लंबे समय से कम्पू इलाके में सट्टा चला रहा था लेकिन जब भी पुलिस उसे तलाशने जाती नौ दो ग्यारह हो जाता था। आज पुलिस के हत्थे चढ़ने के बाद पुलिस सट्टा कारोबारी को उसी क्षैत्र में घुमाया जहां वह रौब गांठता था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तान पर दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी सट्टा कारोबारी को दाखिले हवालात कर दिया है।
