गंभीर अवस्था में डायल100 को सेवा नगर से मिली अज्ञात युवती, किले से छलांग लगाए जाने की संभावना
ग्वालियर। गंभीर रूप से घायलावस्था में एक युवती डायल 100 को सेवा नगर के पिछले हिस्से से आज मिली है। पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डायल 100 को आज दोपहर अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि एक युवती ने संभवतः किले से छलांग लगाई है और सेवा नगर स्थित हजरतजी की कोठी के पास गिरी है। इसी सूचना पर मौके पर पहुची डायल 100 टीम ने तुरंत युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल युवती के सिर और पैर में चोटें आई हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा है और संभावना है कि मुरार क्षैत्र की रहने वाली है। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो सकी है।
