डाॅ प्रियंका रेड्डी की हत्या के विरोध में निकाला कैंडल मार्च
ग्वालियर। स्वंयसेवक अधिकारी कर्मचारी संघ ने हैदराबाद में डॉ प्रियंका रेड्डी की हत्या के विरोध में आज कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च का नेतृत्व स्वयंसेवक अधिकारी कर्मचारी संघ आउटसोर्स के कार्यकारी अध्यक्ष श्री राहुल पवैया एंव श्री पंकज राजपूत ने किया। ये मार्च फूलबाग से प्रारंभ हुआ और लक्ष्मीबाई की समाधि पर दो मिनिट का मौन रखकर सम्पन्न हो गया। इस अवसर पर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री श्री बसंत गोडायले नें कहा कि आरोपियों द्वारा किया गया कृत्य शर्मनाक है उन्हें तत्काल फांसी दी जानी चाहिए। इस दौरान संघ के प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु दत्त शर्मा, जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र योगी, जिलाध्यक्ष आउटसोर्स इंजी हरीश राठौर, कार्यकारी अध्यक्ष ड्राइवर इरशादउद्दीन(कार्यकारी, श्री राम पाण्डे, श्री धर्मेन्द्र चौहान, श्री पवन अग्रवाल, श्री संतोष तोमर, श्री ब्रजेन्द्र भदोरिया, श्री अविनाश समाधिया, श्री नितेश शर्मा, श्री कृष्णकांत तिवारी, श्री अमित वर्मा, श्री मोंटू गोस्वामी, श्री सुमित, श्री प्रंशात पाराशर प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी आदि उपस्थित रहे।
