hacklink satın al jojobet holiganbet giriş casibom bets10 extrabet bahiscasino süperbetin holiganbet casibom giriş casibom holiganbet
ताज़ा ख़बर मुरैना में हाइटेंशन लाइन की चपेट में आया मिनी ट्रक, दो मजदूरों की मौत   |  महिला ने नाबालिग भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर रची खुद के साथ हुई लूट की साजिश, पुलिस ने किया पर्दाफाश   |  पुराने लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, एक नामजद   |  स्वर-स्मृति में भीगी ग्वालियर की संध्या, रागायन सभा में डॉ प्रभाकर लक्ष्मण गोहदकर को भावभीनी स्वरांजली   |  जनगणना के लिये तैनात प्रगणकों व सुपरवाइजर्स का दूसरे चरण का प्रशिक्षण शुरू   |  थार कांड में शिवपुरी पुलिस का एक्शन, विधायक पुत्र से घंटों पूछताछ   |  महाराजा सूरज सेन की प्रतिमा स्थापना का लिया क्षत्रियों ने संकल्प, देखे वीडियो   |  बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, ग्वालियर के चार नाम शामिल, रेखा शेटे उपाध्यक्ष, खुशबू और अंजली मंत्री व किरण सह आई टी प्रभारी बनी   |  इंदौर : राहुल गांधी ने जाना, अस्पताल में मरीजों का हाल   |  अगुवा मासूम के बारे में जानकारी देने वाले को 30 हजार का ईनाम, IG ने किया ऐलान   |  

पुलिस और बदमाशों के बीच शॉर्ट एनकाउंटर, 30 हज़ार का ईनामी परमाल तोमर गिरफ्तार, दो अन्य साथी भागने में सफल

ग्वालियर। लगातार चुनौती दे रहे तीस हजारी बदमांश परमाल तोमर को आखिरकार पुलिस ने शॉर्ट एनकाउंटर में पकड़ने में सफलता पाई है। इस एनकाउंटर में परमाल के पैर में गोली लगी है जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें 10 जुलाई को दिनदहाड़े शहर के शातिर बदमाश परमाल तोमर ने अपने साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता पंकज सिकरवार की गोली मारकर हत्या कर दी थी और वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। तभी से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। बताते हैं इस बीच परमाल सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय था और कथित वीडियो डालकर पुलिस को चुनौती दे रहा था। इस बीच परमाल और उसके साथियों का पुलिस से दो-तीन बार सामना भी हुआ, लेकिन मुख्य आरोपी हर बार भाग निकला। पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन के मुताबिक शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि परमाल अपने साथियों के साथ शहर में आया है। इसके बाद सीएसपी महाराजपुरा, क्राइम ब्रांच और हजीरा पुलिस की टीमें सूचना की तस्दीक करने में जुट गईं। आज तड़के पुलिस ने जलालपुर रोड पर एक बाइक पर तीन बदमाशों को देखा। रोकने के प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जबाबी फायरिंग में पुलिस की एक गोली परमाल के पैर में जा धसी। परमाल के गिरते ही उसके दो साथी बाइक छोड़ भाग निकले। घायलावस्था में पुलिस ने परमाल को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं शॉर्ट एनकाउंटर में भागने वाले दोनों बदमाशों की पुलिस तेजी से तलाश कर रही है। साथ ही इलाज के बाद पकड़े गए बदमांश परमाल से उनके बारे में जानकारी जुटाने की बात कह रही है।


Fatal error: Uncaught ArgumentCountError: trim() expects at least 1 argument, 0 given in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php:33 Stack trace: #0 /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php(33): trim() #1 /home/webhutor/seedhasamwad.com/details.php(67): include('/home/webhutor/...') #2 {main} thrown in /home/webhutor/seedhasamwad.com/include/sidebar.php on line 33